MP में लक्ष्य से आगे निकला आबकारी विभाग, सरकार को होगी 20,481 करोड़ की आय

Updated on 20-04-2026 01:23 PM

भोपाल। आबकारी विभाग ने इस वर्ष राजस्व संग्रहण के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग को वित्त विभाग द्वारा दिए गए 20,279 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए कुल 20,481.80 करोड़ (अनुमानित) का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है। यानी लक्ष्य से करीब 202 करोड़ रुपये अधिक का संग्रह होगा।

राज्य की सभी 3,553 शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस नीलामी से सरकार को कुल 18,676.80 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के वार्षिक मूल्य की तुलना में 12.33 प्रतिशत अधिक है। शराब दुकानों की नीलामी के अलावा, विभाग को अन्य स्रोतों से भी लगभग 1,775 करोड़ की आय होने का अनुमान है। यह अतिरिक्त आय दुकानों से प्राप्त कुल राजस्व का लगभग 9.5 प्रतिशत हिस्सा है।

शराब व्यापारियों की मनमानी आई सामने

हालांकि इस पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान शराब व्यापारियों की मनमानी और बीयर की शार्टेज जैसी समस्याएं भी सामने आईं। इन चुनौतियों के बीच आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना के प्रयासों से शराब दुकानों का सफल निष्पादन कर मप्र का आबकारी लक्ष्य से आगे निकल गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.