चूहों से तो बच गए, पर बारिश में भीग रहे शव: हमीदिया में सड़क पर पोस्टमार्टम, मृतक के शरीर को ढकने त्रिपाल तक नहीं

Updated on 18-07-2026 01:25 PM

 भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज से जुड़े हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी की जर्जर बिल्डिंग को तोड़े जाने के बाद से दिनों शवों को घंटों खुले आसमान के नीचे सड़क पर रखना पड़ रहा है।

'दुखी परिजन बेबसी की हालत में पुलिस पंचनामा के दौरान खुले में ही शव वाहन का इंतजार करने को मजबूर हैं।

खुले आसमान के नीचे पोस्टमार्टम

पिछले माह मई में मर्चुरी के बाहर खुले रास्ते पर ही एक शव का पोस्टमार्टम तक कर दिया गया। इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी थी। अब अस्पताल में नई मर्चुरी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन मर्चुरी के बाहर शवों को सुरक्षित और ढककर रखने के लिए किसी प्रकार का अस्थाई शेड तक नहीं लगाया गया है।

हालात इतने बदतर हैं कि जब अचानक बारिश होती है, तो खुले में रखे शव पानी में भीग जाते हैं।

8.4 करोड़ की लागत से बनेगी एडवांस मर्चुरी

हमीदिया अस्पताल की करीब 40 साल पुरानी मर्चुरी की बिल्डिंग बेहद जर्जर हो चुकी थी, यहां चूहे न सिर्फ शवों को नुकसान पहुंचाते थे, बल्कि फ्रीजर तक को कुतरकर खोल देते थे। अस्पताल में कुल 8.4 करोड़ रुपये के एक प्रोजेक्ट के तहत वर्तमान में 1.6 करोड़ रुपये से एडवांस मर्चुरी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें आधुनिक चिलर रूम बनाया जाएगा, जहां एक साथ 40 शवों को सुरक्षित रखने की क्षमता होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
    ( संजय रायजादा )भोपाल। मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर के आदेश कागज तक ही सीमित रह गए हैं। मामला भोपाल से सागर PWD विद्युत-यांत्रिकी संभाग में पदस्थ उपयंत्री…
 18 July 2026
भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2027 से चुनाव का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा। मई-जून में नगरीय निकाय और इसके साथ-साथ पंचायतों के चुनाव होंगे। कांग्रेस नगर निगम और नगर पालिका के…
 18 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी जिले में इसका निरीक्षण किया। यह टनल सीएम डॉ.…
 18 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने शुक्रवार को केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि…
 18 July 2026
 भोपाल। गांधी मेडिकल कालेज से जुड़े हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी की जर्जर बिल्डिंग को तोड़े जाने के बाद से दिनों शवों को घंटों खुले आसमान के नीचे सड़क पर रखना…
 18 July 2026
भोपाल। मानसून पर लगे ब्रेक के चलते गर्मी और उमस से परेशान प्रदेश वासियों के लिए अच्‍छी खबर है। जल्‍द ही मानसून धमाकेदार वापसी कर सकता है। मौसम के जानकारों…
 18 July 2026
भोपाल। राजधानी के जगदीशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रही ई-कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रशासनिक स्तर पर लगातार व्यवस्थाओं…
 18 July 2026
भोपाल। राजधानी में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव भव्य और अनूठे रूप में मानाया जा रहा है। इस्कॉन पटेल नगर द्वारा 18 जुलाई को 13वें भव्य रथयात्रा महोत्सव…
 18 July 2026
भोपाल। मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) भोपाल के छात्रावासों में 80 से अधिक छात्रों के उल्टी, दस्त और फूड पाइजनिंग से बीमार होने के मामले में आखिरकार प्रशासन को…
Advt.