MP में ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त: फोर-व्हीलर के लिए 100 में से 60 अंक लाना जरूरी, कमर्शियल के लिए पूरे 100 नंबर अनिवार्य

Updated on 08-06-2026 02:24 PM

भोपाल। भोपाल सहित मध्य प्रदेश में ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शुरू होने के बाद फोर-व्हीलर लाइसेंस बनवाने के नियम बेहद सख्त होने जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की नई व्यवस्था के तहत अब ड्राइविंग टेस्ट कुल 100 अंकों का होगा।इसमें सामान्य फोर-व्हीलर (निजी वाहन) का लाइसेंस पास करने के लिए आवेदकों को कम से कम 60 नंबर लाना अनिवार्य होगा। तय अंक से एक नंबर भी कम आने पर आवेदक को फेल घोषित कर दिया जाएगा और उसे दोबारा टेस्ट के लिए नया स्लॉट बुक करना होगा।

वही, कमर्शियल (व्यावसायिक) ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को और भी कड़ा किया गया है। इसके लिए आवेदकों को 100 में से पूरे 100 अंक लाना अनिवार्य होगा, यानी छोटी सी गलती पर भी कमर्शियल लाइसेंस का आवेदन निरस्त हो जाएगा।

सेंसर और कैमरों की डिजिटल निगरानी, गलती करते ही कटेंगे अंक

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य केवल कुशल चालकों को ही सड़क पर वाहन उतारने की अनुमति देना है। पूरा ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह से सेंसर और अत्याधुनिक कैमरों की निगरानी में लिया जाएगा। वाहन संचालन के दौरान आवेदक द्वारा की गई हर छोटी-बड़ी गलती सिस्टम में स्वतः रिकॉर्ड हो जाएगी।
टेस्ट ट्रैक पर लाइन तोड़ने, सिग्नल का पालन नहीं करने, वाहन पर से नियंत्रण खोने या निर्धारित ट्रैक पर त्रुटि करने पर कंप्यूटर सॉफ्टवेयर द्वारा तुरंत अंक काट लिए जाएंगे।

फोर-व्हीलर टेस्ट: इस तरह बंटे हैं 100 अंक

सेंसर ट्रैक पर होने वाले टेस्ट के विभिन्न चरणों के लिए अंकों का निर्धारण इस प्रकार किया गया है:
- पैरेलल पार्किंग - 25 अंक
- जंक्शन पर सही संचालन - 25 अंक
- '8' ट्रैक पर वाहन चलाना- 20 अंक
- पैदल यात्री क्रॉसिंग- 15 अंक
इसके अतिरिक्त सिग्नल का सही पालन करने और वाहन नियंत्रण की दक्षता पर भी अलग से अंक दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 70 फीसदी बसों और टैक्सियों में पैनिक बटन बंद, फिटनेस सर्टिफिकेट मिलते ही निकाल देते हैं वीएलटी डिवाइस

नई व्यवस्था के फायदे और आरटीओ का रुख

परिवहन विभाग का मानना है कि इस डिजिटल टेस्ट से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की पूरी प्रक्रिया में शत-प्रतिशत पारदर्शिता और विश्वसनीयता आएगी। भ्रष्टाचार या पैरवी के दम पर लाइसेंस बनवाने के खेल पर पूरी तरह रोक लगेगी। जब केवल पूरी तरह प्रशिक्षित चालकों को ही लाइसेंस मिलेगा, तो सड़क हादसों के ग्राफ में भी बड़ी गिरावट दर्ज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.