'भारत की फरक्का जैसी गलती मत दोहराओ', गंगा बैराज पर बांग्लादेश को एक्‍सपर्ट की चेतावनी

Updated on 29-09-2026 12:08 PM
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली गंगा जल संधि को रिन्यू करने के लिए शुरुआती बातचीत शुरू कर दी है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं, जो कहती हैं कि पानी के मुद्दे, खासतौर से गंगा बैराज पर पारदर्शिता की कमी को लेकर बांग्लादेश में पर्यावरण समूहों की चिंता बढ़ रही है। एक्सपर्ट ने बांग्लादेश को गंगा बैराज से उसी तरह की दिक्कतों को लेकर चेतावनी दी है, जिनका सामना भारत ने फरक्का बैराज की वजह से किया है।

एशियन ग्रोथ रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर नजरुल इस्लाम और अमेरिका की कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खलेकुज्जमां ने प्रोथोमोलो में अपने लेख में यह मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया है कि गंगा बैराज योजना पर दो NGO- बांग्लादेश एनवायरनमेंट नेटवर्क (BEN) और बांग्लादेश परिबेश आंदोलन (BPA) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। इन सवालों पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है क्योंकि इससे लाखों बांग्लादेशी लोगों के जीवन पर फर्क पड़ सकता है।
ग्लादेश में पद्मा (गंगा) नदी के प्रोजेक्ट (गंगा बैराज परियोजना) को दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में सूखे की समस्या से निपटने और जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए बनाने का दावा किया गया है।
प्रोफेसर इस्लाम

NGO ने उठाए सवाल

प्रोफेसर इस्लाम और प्रोफेसर खलेकुज्जमां ने गंगा बैराज को लेकर दोनों NGO की ओर से उठाए गए 10 बिंदुओं का जिक्र किया है। इसमें पूछा गया है कि प्रोजेक्ट पर गोपनीयता गंगा बैराज गंगा जल पर ढाका की बातचीत प्रभावित कर सकती है। इस पर ध्यान देना जरूरी है क्योंकि भारत को फरक्का बैराज से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इन एनजीओ का कहना है कि बांग्लादेश जल विकास बोर्ड सहित अधिकारियों ने बार-बार अनुरोध करने के बावजूद गंगा बैराज पर व्यवहार्यता अध्ययन साझा नहीं किया है। सरकारी एजेंसियां ​​विदेशी विशेषज्ञों की भागीदारी को एक बड़ी खूबी बताती हैं, जबकि लोगों की राय इसके उलट है। वह इसे कमजोरी की तरह मान रहे हैं।


पश्चिम बंगाल में स्थित फरक्का बैराज से बिहार और पूरे गंगा बेसिन को नुकसान हो रहा है। इसे बिहार के लिए 'अभिशाप' या विनाशकारी मॉडल तक कहा गया है।
एक्सपर्ट

क्या हैं एक्सपर्ट के अंदेशे

दोनों लेखकों ने अपने लेख में कहा है कि बांग्लादेश के जल विकास से जुड़ी त्रासदियों के लिए मुख्य रूप से विदेशी विशेषज्ञ जिम्मेदार थे। स्थानीय इंजीनियरों ने भी चुपचाप उनकी मदद की थी, इसलिए वे भी काफी हद तक जिम्मेदार हैं। दोनों लेखकों ने ये अहम बातें कही हैं।
  • वे चीनी इंजीनियरों के मामले का जिक्र करते हैं, जिन्होंने तीस्ता मास्टर प्लान तैयार किया था। इसकी बहुत तारीफ हुई थी लेकिन बाद में कई कमियां सामने आने पर इसे वापस लिया गया। पेश की गई संशोधित योजना पेश में भी गंभीर कमियां पाई गई हैं।
  • मास्टर प्लान को लेकर बरती गई गोपनीयता ने जल विशेषज्ञों और NGO समुदाय को उलझन में डाल दिया है। सवाल ये है कि जिस प्रोजेक्ट का असर लाखों लोगों पर पड़ेगा, उसे लेकर इतनी गोपनीयता क्यों बरती जानी चाहिए।
  • बांग्लादेश के लोग ऐसे आश्वासनों से गुमराह नहीं होंगे कि प्रस्तावित गंगा बैराज केवल सर्दियों में इस्तेमाल के लिए मॉनसून का पानी जमा करेगा। उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में इससे भारत के फरक्का जैसे खराब नतीजे ना मिलें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
रियाद: यमन के हूती विद्रोहियों के हमले के बीच सऊदी अरब अपनी बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं का विस्तार कर रहा है। रियाद का मकसद अधिक शक्तिशाली मिसाइल बनाने का है, जिससे…
 24 October 2026
पोर्ट विला: दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुवातु में दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वक्षेण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया।…
 24 October 2026
पेरिस/नई दिल्ली: भारतीय नौसेना के समुद्री प्लेटफॉर्म से राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों का ट्रायल शुरू हो गया है। राफेल-एम को फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट ने बनाया है और इसने अमेरिकी F/A-18E/F सुपर…
 24 October 2026
बाकू: 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान अजरबैजान पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था और उसके करीब डेढ़ साल बात भारत और अजरबैजान नये सिरे से रिश्ते को शुरू करना चाहते…
 24 October 2026
तेहरान: अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के बाहर विदेशों में अमेरिकी नागरिकों को मारने की साजिश रच रहा है। यूएस इंटेलिजेंस के मेमो में…
 24 October 2026
बाकू: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार 23 अक्टूबर को अजरबैजान के दौरे पर पहुंचे। यह 8 सालों में यह किसी भारतीय विदेश मंत्री का अजरबैजान का पहला और स्वतंत्र…
 23 October 2026
तिब्बत में गुरुवार रात 7.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 65 लोग घायल हुए हैं। भूकंप के बाद 12 हजार से ज्यादा लोगों…
 23 October 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जलवायु संकट के लिए यूरोप को बड़ा जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत में दुनिया की 17% आबादी है लेकिन कार्बन उत्सर्ज में…
 23 October 2026
अमेरिका की बड़ी मेडिकल जांच कंपनियों में शामिल क्वेस्ट डायग्नोस्टिक्स पर साइबर हमला हुआ है। इस हमले में हैकरों ने मरीजों की मेडिकल रिपोर्ट और उनकी निजी जानकारी तक पहुंच…
Advt.