भोपाल में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद फैसला : रिहायशी क्षेत्रों में चलेगा अवैध निर्माण विरोधी अभियान, जारी होंगे नोटिस

Updated on 07-08-2026 12:17 PM

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट में हुई हालिया सुनवाई के बाद नगर निगम ने अब पूरे शहर में आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों और अन्य निर्माण संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

अब नगर निगम सीमा की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ सर्वे कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रत्येक विधानसभा के लिए अपर आयुक्त या उपायुक्त के नेतृत्व में नोडल दल गठित किए गए हैं।

दल तीन प्रमुख बिंदुओं पर जांच करेगा

- पहले चरण में ग्रीन बेल्ट और तालाब किनारे किए गए निर्माणों का परीक्षण होगा।
- दूसरे चरण में बिना स्वीकृत भवन अनुज्ञा या स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए निर्माणों की जांच की जाएगी।
- तीसरे चरण में आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों का सर्वे होगा।

समान रूप से चलेगा अभियान

सर्वे को व्यवस्थित बनाने के लिए सड़कों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहले कार्रवाई को केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित मानने की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन अब पूरे नगर निगम क्षेत्र में समान रूप से अभियान चलाया जाएगा।
सड़कों को आधार बनाने तीन श्रेणियों में किया विभाजित
- 7.5 मीटर से कम चौड़ाई वाली सड़कें।
- 7.5 से 15 मीटर चौड़ाई वाली सड़कें।
- 15 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.