भोपाल में CMHO का औचक छापा, ओपीडी से गायब मिले डॉक्टर, बंद मिले आयुष्मान आरोग्य मंदिर; रुकेगा वेतन

Updated on 13-06-2026 11:48 AM

भोपाल। भोपाल जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) मनीष शर्मा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर में निरीक्षण के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रगति पटेल और निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राहुल जैन अपने ओपीडी से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस पर दोनों चिकित्सकों को कारण बताओ (शो-काज) नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। साथ ही उनके वेतन का भुगतान सक्षम अनुमति के बिना न करने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुगलिया हाट और कुराना निरीक्षण के समय बंद पाए गए। इस पर वहां पदस्थ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को सात दिन के वेतन कटौती का नोटिस जारी किया गया है।

टीकाकरण दिवस की गतिविधियों की भी समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण दिवस की गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, पोषण सेवाओं तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.