पन्ना कलेक्टर पर नाराज हुए CM शिवराज

Updated on 27-08-2022 06:51 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह पन्ना जिले की समीक्षा बैठक ली। वर्चुअल मोड पर हुई इस मीटिंग में पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा अपने जिले की सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर सीएम शिवराज ने शहरी आवास योजना को लेकर कलेक्टर पर नाराजगी जाहिर की। सीएम को अफसरों ने बताया आवास योजना (शहरी) के तहत मार्च 2021 के बाद 10,000 आवास स्वीकृत हुए हैं उनमें 62% आवास पूरे हुए हैं बाकी पर काम चल रहा है। इसपर सीएम ने पूछा बाकी के काम क्यों पूरे नहीं हुए क्या कोई परेशानी है। इस पर कलेक्टर ने जवाब दिया जियो टैगिंग में दिक्कत आई है। मार्च में 6500 नए आवास मंजूर हुए हैं इसलिए भी देरी हुई है। इस पर सीएम ने पूछा कि आवास योजना के कामों को कमिश्नर भी देखते हैं या नहीं क्या परेशानी है। पन्ना कलेक्टर ये बताएं कि अगर 4 महीने तक जियो टैगिंग चलती रहेगी तो कैसे काम चलेगा। सीएम ने कलेक्टर से कहा आपके पास या तो जानकारी नहीं हैं या आप बता नहीं पा रहे हो ये बात कतई ठीक नहीं।

इन योजनाओं की ली जानकारी

जलजीवन मिशन की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा जलजीवन मिशन के काम में लेटलतीफी हुई है। ये महत्वपूर्ण योजना है। कलेक्टर ढंग से मॉनिटरिंग करें।

सीएम तक पहुंची आवासों में रिश्वत मांगने की शिकायतें

सीएम ने कहा सीएम हेल्पलाइन में आवास योजना की आ रही शिकायतों का निराकरण करें। मेरे पास जो जानकारी आई है उनमें अनुचित मांग करने की शिकायत है, देखो ये क्या मामला है, जांच करो और रिपोर्ट दो क्या कार्रवाई की? सीएम ने सख्त लहजे में कहा - मेरे पूछने का मतलब सीधा है कि कहीं भी, कोई भी अनुचित राशि ना मांगे, जो मांगे उसे शासकीय सेवा से बर्खास्त करें।

इन योजनाओं में पन्ना ने किया अच्छा काम

एडॉप्ट एन आंगनवाड़ी में पन्ना ने अच्छा काम किया है, इसके लिए सीएम ने अफसराें को बधाई दी। सीएम ने पूछा जो खिलौने इकट्ठा हुए क्या वह आंगनवाड़ियों को दे चुके हैं। जिन्होंने आंगनवाडी अडॉप्ट की हैं उनसे वर्चुअली जुड़ें। मेरा अनुभव है जनता सहयोग के लिये तैयार है बस उन्हें प्लेटफार्म मिले। जिले में बच्चों को मिल्क पाउडर देने की पहल अच्छी है। यह अच्छा नवाचार है इसके लिए भी बधाई। हम टारगेट तय करें कि बच्चे अंडरवेट न रहें।पन्ना धर्मनगरी है। यहां लोग अच्छे काम के लिए पीछे नहीं रहते।

सीएम राइज स्कूल- पन्ना जिले में सीएम राइज के तहत पहले चरण में 6 स्कूल हैं। सभी मे पढ़ाई चालू हो गई है। सीएम ने कलेक्टर से पूछा शिक्षकों की ट्रेनिंग हुई है क्या? इन स्कूलों में आप जाते हैं क्या? इन स्कूलों को मैं उदारहण बनाना चाहता हूं। जिस उद्देश्य से बनाये गए हैं वह उद्देश्य पूरा होना चाहिए। कलेक्टर, डीईओ लगातार मॉनिटरिंग करे , मंत्री भी विजिट करें।

एसपी से कहा- जनता को परेशान करने वाले अपराधियों पर करें कार्रवाई

सीएम ने पन्ना के SP से पूछा कि जिले में कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है। इसपर पन्ना SP ने बताया कि जिले में 25 चिन्हित अपराध हैं, 69 प्रतिशत मामलों में अपराधियों को सजा हुई है। सीएम ने पूछा समय सीमा में चालान पेश हो रहे हैं कि नहीं? कुछ चिन्हित माफिया हैं जो जनता को परेशान कर रहे हों, बदमाश हों। उन पर सख्त करवाई हो। कानून व्यवस्था के मामले में आरोपियों को सजगता और सक्षमता से कुचलना ही धर्म है।

राशन वितरण की स्थिति के बारे में बताओ।

अफसरों ने बताया राशन वितरण के तहत जुलाई में 90 प्रतिशत वितरण हुआ है।सीएम ने पूछा 10 प्रतिशत क्यों हुआ पूरा क्यों नहीं हुआ, बताओ ? 10 प्रतिशत लोग मजदूरी या अन्य कामकाज में बाहर जाते हैं इन्हें वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत राशन दिलाने के प्रयास करें।

पन्ना में एक जिला एक उत्पाद योजना में हुआ अच्छा काम

कलेक्टर ने बताया कि ओडीओपी के तहत आंवला चयनित हुआ है। यह आर्गेनिक आंवला है। जिओ टैगिंग के लिए भी अप्लाई किया है। सीएम ने कहा इस उत्पाद को पॉपुलर करें। कलेक्टर ने बताया कि अमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट, पतंजलि, डावर से भी लाइनअप चल रहा है। 4 प्रोसेसिंग यूनिट डाली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पन्ना के नाम से जाना जाए। इसको स्थापित करें। पन्ना टाइगर रिजर्व में बहुत पर्यटक आते है, वहां भी इसकी ब्रांडिंग के प्रयास करें।

आयुष्मान योजना- कलेक्टर ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत जिले में 4 लाख 2 हज़ार कार्ड बने हैं। 18,792 हितग्राहियों का इलाज हुआ है। आयुष्मान 2.0 के लिए वार्ड वार कैम्प लगा रहे हैं।

सीएम स्ट्रीट वेंडर- सीएम ने कहा जो लोन स्वीकृत हुए उनकी सूची भेजें। ये गरीबों की योजना है। एक बार पीएम, सीएम स्कीम के हितग्राहियों को बुलाकर संवाद करके उन्हें एजुकेट करें। ये गरीबों के कल्याण की महत्वपूर्ण योजना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.