CM धामी बोले- दलेर मेहंदी-मीका भाई मेरे अच्छे दोस्त:मंत्री पर जनता का दबाव होगा, वो सफाई दे चुके हैं- नहीं पता था उनकी तबीयत खराब है

Updated on 23-10-2026 02:40 PM

उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद पर गुरुवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं कि उस समय मंत्री पर जनता का दवाब रहा होगा। मंत्री जी खुद आकर कह चुके हैं कि मुझे नहीं पता था कि उनका स्वास्थ्य खराब है।

उत्तराखंड कलाकारों की धरती है, यहां सबका सम्मान होता है। मुझे लगता है कि इस विषय को यही समाप्त कर देना जाना चाहिए। मैं मीका भाई और दलेर मेहंदी से बात करूंगा। दोनों मेरे अच्छे मित्र हैं।

शाम को मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने बताया कि आज मीका सिंह जी से बात हुई। दलेर मेहंदी जी से जुड़े विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए।

देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भवः’ की हमारी महान परंपरा का संवाहक है। यहां सभी कलाकारों का सदैव हृदय से स्वागत और सम्मान है।

दरअसल, 18 अक्टूबर की रात उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो के दौरान विवाद हुआ था। कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें पटकार लगाते हुए कहा था कि आप ठीक से बोल तो पा नहीं रहे हैं, गाना क्या गाएंगे? आपको यहां लोगों को एंटरटेन करने के लिए बुलाया था।

अब जानिए सिंगर मीका सिंह ने क्या कहा

बॉलीवुड और सिंगर मीका सिंह ने अपने बड़े भाई और मशहूर गायक दलेर मेहंदी पर लगे आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन किया था। मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके आलोचकों को खुली चुनौती दी थी।

30 साल के करियर का दिया हवाला: मीका ने वीडियो की शुरुआत में कहा कि उन्होंने कल अपने बड़े भाई की न्यूज देखी जिसमें लोगों ने यह अफवाह फैला दी है कि दलेर मेहंदी शराब पीकर गाना गा रहे थे। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि दलेर मेहंदी पिछले 30 साल से सुपरस्टार हैं, क्या जिंदगी में कभी किसी ने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है? मीका ने कहा कि चाहे कोई बर्थडे पार्टी हो या कोई अन्य कार्यक्रम, उन्होंने कभी शराब नहीं पी।

बीमारी और बड़े ऑपरेशन का खुलासा: मीका ने सच्चाई बताते हुए कहा कि असल में दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में दलेर मेहंदी का एक बहुत बड़ा ऑपरेशन हुआ था।

कलाकारों की मजबूरी का जिक्र: मीका ने समझाया कि कलाकारों को कई बार अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए बीमार होने पर भी (जैसे 104 डिग्री बुखार होने पर भी) शो करने जाना पड़ता है। दलेर मेहंदी ने भी अपनी कमिटमेंट पूरी करने के लिए शो के लिए हाँ कर दी थी, भले ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

मंच पर मंत्री की टिप्पणी का जवाब: मीका ने बताया कि शो के दौरान मंच पर कोई मंत्री आए और उन्होंने झिड़कते हुए कहा कि 'आप पैसे लेकर आए हैं और आपसे गाना नहीं गाया जा रहा है'। मीका ने इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि आप यह बोल सकते हैं कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था या गाया नहीं जा रहा था, लेकिन यह कहना बिल्कुल गलत है कि वह शराब पीकर गा रहे थे।

मीका की मीडिया और बॉलीवुड को खुली चुनौती: वीडियो के अंत में मीका ने मीडिया, दोस्तों और बॉलीवुड के अपने सभी साथियों को ओपन चैलेंज दिया। उन्होंने कहा कि अगर एक भी इंसान यह बोल दे कि उसने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए देखा है, तो वह (मीका सिंह) गाना ही छोड़ देंगे।

मंत्री ने कहा था- ड्रंक होकर बेवकूफ बना रहे हो

मंत्री ने दलेर मेहंदी से कहा था, ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। उन्होंने गायक के बड़े नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें सम्मान के साथ पेश आना चाहिए। इस दौरान दलेर मेहंदी मंत्री को समझाने की कोशिश करते रहे, जबकि कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की।

नोकझोंक के बाद दलेर मेहंदी ने गाना जारी रखने का ऐलान किया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद गायक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

QuoteImage

हमने दलेर मेहंदी को बुलाया है, उनकी टीम को नहीं। आप शराब पीकर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं, गाना भी नहीं गा रहे। शो से पहले आपके नखरे इतने थे की हमें ये चाहिए वो चाहिए। गाना एक भी नही गा रहे हैं। एक लाइन बोलके बैठ जा रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं आप। आपको मालूम है ना कि एक सिंगर पिट कर गया था यहां से। इतना पिटा था कि उसका बाप भी अब नहीं आ सकता यहां पर।

मंत्री के भड़के के बाद ‘राम राम’ गाना शुरू किया

मंत्री की नाराजगी के बाद दलेर मेहंदी ने दोबारा गाना शुरू किया। उन्होंने ‘राम राम’ गाना गाया, लेकिन इस दौरान भी उनकी टीम उनका साथ देती रही। इसके बाद उन्होंने कुछ और गाने गाए। प्रस्तुति के आखिर में दलेर मेहंदी ने मंच से सुबोध उनियाल को बुलाया। उनियाल मंच पर चढ़े और फिर उन्होंने यहां पर भी दलेर को खूब सुनाया। उन्होंने दोबारा कहा-

QuoteImage

इतना पैसा देकर हमने आपको बुलाया है। ड्रंक होकर आप लोगों का बेवकूफ बना रहे हो। यहां पर मिक्सर के द्वारा आप आवाज निकाल रहे हो। गलत बात है ये, आपको मंच का सम्मान करना चाहिए था हमने आपको इसलिए बुलाया ताकी आप लोगों को एंटरटेंन करें लेकिन आपसे बोला तक नहीं जा रहा।

QuoteImage

दलेर मेहंदी इस दौरान मंत्री को काफी समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन सुबोध उनियाल ने कहा, “बड़े नाम को हमेशा आपको सम्मान करना चाहिए। आपको इसलिए ही बुलाया कि आप बड़ा नाम है।






अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 October 2026
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह को लेकर एक यू-टर्न लिया है, जिससे इंडस्ट्री में हंगामा मच गया है। एक कार्यक्रम के दौरान, 'पावर स्टार' ने…
 23 October 2026
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी और मंत्री सुबोध उनियाल के बीच विवाद पर गुरुवार को CM पुष्कर सिंह धामी ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि मैं कहता…
 23 October 2026
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुए हमले के कुछ दिनों बाद उनकी चोट का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टाइगर की दाहिनी बांह पर कई छोटे…
 23 October 2026
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ विवादों में आ गई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने फिल्म के कंटेंट पर आपत्ति जताई है।IMA ने फिल्म में…
 23 October 2026
एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने हाल ही में बताया कि फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने सलमान खान को डांटा था।स्मिता ने…
 23 October 2026
मलाइका अरोड़ा आज 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ग्लैमरस अंदाज, फिटनेस और बेबाक व्यक्तित्व के लिए मशहूर मलाइका की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही है। अरबाज खान से करीब…
 22 October 2026
एक ऐतिहासिक पहल के तहत, जियोहॉटस्टार और प्राइम फोकस स्टूडियोज ने नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट वन’ को भारत के अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचाने के लिए साझेदारी…
 22 October 2026
टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के हालिया एपिसोड में दिल्ली से आए कंटेस्टेंट अभिषेक देबशर्मा ने अपनी जिंदगी के संघर्षों की ऐसी कहानी सुनाई, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन…
 22 October 2026
उत्तर प्रदेश के दो गांवों में, बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना की जांच ने आम परिवारों के सामने एक ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है जिसकी…
Advt.