MP कांग्रेस में 'सफाई अभियान', 15 अप्रैल से जिला अध्यक्षों का टेस्ट; परफॉर्मेंस खराब तो जाएगी कुर्सी

Updated on 13-04-2026 12:13 PM
भोपाल। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के हाथों करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपना संगठन मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाकर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की। इन्हें काम संभाले हुए एक वर्ष हो चुका है, अब कामकाज का मूल्यांकन होगा।

15 से 18 अप्रैल तक समीक्षा बैठक

इसके लिए 15 से 18 अप्रैल तक समीक्षा बैठक होगी। इसमें जो पदाधिकारी निष्क्रिय पाए जाएंगे, उनकी छुट्टी की जाएगी। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों का पहला सम्मेलन भोपाल के रवींद्र भवन में 17 अप्रैल को बुलाया गया है। इसमें सांसद, विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संगठन महासचिव को भी आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पहली बार जिला अध्यक्षों की नियुक्ति केंद्रीय पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की। इन्हें जिले में काम करने के लिए फ्रीहैंड भी दिया गया और पंचायत स्तर तक संगठन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इन आधारों पर मूल्यांकन

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भागीदारी, क्षेत्र में सक्रियता, जिला इकाई के कार्यक्रमों में सहभागिता आदि आधारों पर मूल्यांकन किया जाएगा। समीक्षा हरीश चौधरी और वामसी रेड्डी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और संगठन महामंत्री संजय कामले भी मौजूद रहेंगे। वहीं ब्लॉक अध्यक्षों के सम्मेलन में संगठन की अपेक्षाएं, आगामी चुनावों में भूमिका और रणनीति जैसे विषयों पर चर्चा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.