इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दूसरी लड़की से शादी रचाने वाले इंदौर के युवक पर केस दर्ज

Updated on 30-05-2026 01:54 PM
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने इंदौर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती को जब आरोपित की शादी की जानकारी मिली, तब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। वर्ष 2022 में उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से इंदौर निवासी अंकेश उर्फ अंकित अहिरवार से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और मुलाकातें शुरू हो गईं।

शादी का वादा कर बनाता रहा संबंध

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उससे प्रेम संबंध होने का हवाला देते हुए शादी करने का वादा किया था। अगस्त 2022 में आरोपित उसके घर पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह अलग-अलग स्थानों और होटलों में बुलाकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।

दूसरी युवती से शादी का चला पता

कुछ समय बाद युवती ने आरोपित के मोबाइल में अन्य महिलाओं की तस्वीरें देखीं, जिस पर पूछताछ करने पर वह टालमटोल करने लगा और दूरी बनाने लगा। बाद में युवती को पता चला कि आरोपित ने दूसरी युवती से शादी कर ली है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

छोला मंदिर थाने में एफआईआर दर्ज

शिकायत पहले निशातपुरा थाने में दर्ज की गई थी, लेकिन घटना स्थल छोला मंदिर क्षेत्र में होने के कारण मामला शून्य पर दर्ज कर डायरी वहां भेजी गई। छोला मंदिर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.