पेप्सी और कोक के गढ़ में कैम्पा की सेंध, मुकेश अंबानी ने 22 करोड़ में कंपनी खरीद कैसे बदले समीकरण?

Updated on 26-02-2026 11:52 AM
नई दिल्ली: कैम्पा... सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के दिल में खास जगह बनाए रखी। समय बदला और पेप्सी (Pepsi) व कोक (Coke) ने कैम्पा को खत्म कर दिया। समय ने फिर से करवट ली और साल 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस कंपनी को 22 करोड़ रुपये में खरीद लिया। रिलायंस के नेतृत्व में आज कैम्पा ने विदेशी ब्रांड पेप्सी (PepsiCo कंपनी) और कोक (Coca-Cola कंपनी) के गढ़ में सेंध लगा दी है।

कैम्पा को 10 रुपये की कीमत में बाजार में लाया गया। यह कीमत प्रतिद्वंदी ब्रांड के मुकाबले आधी थी। पेप्सी और कोक ने शुरू में तो कैम्पा के इस प्राइस को बहुत सीरियस नहीं लिया, लेकिन अब यह कीमत इन दोनों कंपनियों पर भारी पड़ रही है। साथ ही कैम्पा के बिजनेस तरीके ने भी पेप्सी और कोक की नींद उड़ा दी है। स्थिति यह है कि आज दुकानों से लेकर घरों तक में पेप्सी और कोक के साथ लोग कैम्पा को भी तवज्जो दे रहे हैं।

मार्केट में तेजी से बढ़ती पहुंच

रिलायंस ने कैम्पा को साल 2023 में री-लॉन्च किया था। रिलायंस ने कैम्पा को मार्केट में पकड़ बनाने के लिए कई तरह के प्रयोग किए। ग्लोबल डेटा के मुताबिक आज भारत के कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में कैम्पा की हिस्सेदारी बढ़कर 7 फीसदी हो गई है, जबकि साल 2024 में यह 2 फीसदी थी।

मार्च 2025 में खत्म हुए वित्त वर्ष में कैम्पा का रेवेन्यू करीब 1000 करोड़ रुपये रहा। यह दोनों विदेशी ब्रांड के मुकाबले काफी कम है। लेकिन रिलायंस के कैम्पा के लिए सपने काफी बड़े हैं। इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि रिलायंस का प्लान अगले तीन सालों में मार्केट में कैम्पा के शेयर को बढ़ाकर 25 फीसदी करना है।

प्राइस वॉर बनेगा बड़ा हथियार!

रिलायंस का प्लान कैम्पा को मार्केट में बड़ी पहुंच दिलाने का सफल भी हो सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण प्राइस वॉर है। साल 2016 में रिलायंस जियो ने मोबाइल डेटा सस्ता दिया था। इस प्राइस वॉर में कई छोटे ऑपरेटर जैसे एयरसेल, आइडिया और टेलिनॉर मार्केट में टिक नहीं सके और खत्म हो गए। पेप्सी के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि रिलायंस अगले दो साल तक प्राइस वॉर को खेल सकती है। इससे पेप्सी और कोक की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.