'दिन-रात एक कर मेरिट में आए पर अब भी ज्वाइनिंग का इंतजार", भोपाल में DPI के सामने चयनित अभ्यर्थियों का हल्लाबोल

Updated on 26-05-2026 12:28 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक भर्ती (वर्ग-3)-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया है। उन्होंने लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कई जिलों से आए 150 की संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सैकड़ों प्रदर्शनकारी डटे रहे। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे यहां से नहीं हटेंगे।

नाममात्र के पद घोषित होने से योग्य अभ्यर्थी वंचित

अभ्यर्थियों का कहना था कि दोनों भर्तियों में नाममात्र के पद घोषित किए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए हैं। इस मुद्दे को लेकर हम पहले भी कई बार धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। तपती धूप में जल्द नियुक्ति की मांग को लेकर डटे रहे चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ग-3 के तहत 13 हजार से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया करीब एक साल से लगातार कानूनी पेचीदगियों और कोर्ट केस के भंवर में फंसी हुई है।

कुछ उम्मीदवारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे हजारों युवा

कुछ उम्मीदवारों की लापरवाही और तकनीकी गलतियों का खामियाजा आज हजारों योग्य युवाओं को भुगतना पड़ रहा है, जो दिन-रात मेहनत कर मेरिट में आए हैं और ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2025 में चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद दो बार डीपीआई ने सुधार करने का मौका दिया था। चयनित अभ्यर्थियों ने डीपीआई आयुक्त और मप्र कर्मचारी चयन मंडल में भी ज्ञापन दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.