गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में बड़ा एक्शन, 18 स्पा सेंटर्स पर छापेमारी, 50 युवक-युवतियां पकड़े, कुछ को जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप

Updated on 19-09-2026 11:32 AM
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बड़ा मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में स्पा सेंटर्स की आड़ में कथित गैर-कानूनी गतिविधियां चल रहीं थीं। इसकी शिकायतों के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार रात बड़े स्तर पर संयुक्त छापेमारी की। करीब छह घंटे तक चली कार्रवाई रात 10 बजे शुरू हुई और शनिवार तड़के करीब 3 बजे तक जारी रही। इस दौरान मॉल के करीब 18 स्पा सेंटर्स की जांच की गई।

20 युवक और 30 से अधिक युवतियां हिरासत में
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई में करीब 70 से 100 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल रहे। टीम में लगभग 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान करीब 20 युवक और 30 से अधिक युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। महिला आयोग की ओर से कुछ युवतियों के नाबालिग होने की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, उनकी उम्र और मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

आठ स्पा सेंटर्स में संदिग्ध गतिविधियों के साक्ष्य मिले

पुलिस का कहना है कि 18 में से आठ स्पा सेंटर्स में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के साक्ष्य मिले हैं। कार्रवाई के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ भौतिक और दस्तावेजी साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब स्पा सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ सेंटरों से आपत्तिजनक वस्तुएं और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं।

शिकायत के बाद कार्रवाई

हरियाणा राज्य महिला आयोग को मॉल के आसपास के दुकानदारों से पिछले कई महीनों से स्पा सेंटरों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने गुरुग्राम पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। ऑपरेशन के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी भी रही। गुरुग्राम पुलिस के एसीपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि महिला आयोग की चेयरपर्सन और पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर मिली सूचना के आधार पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और राज्य आयोग ने संयुक्त अभियान चलाया।

कुछ युवतियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने की बात आई सामने

उन्होंने बताया कि छापेमारी में 18 से 19 स्पा सेंटरों को कवर किया गया और बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया। पुलिस ने मामले में इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान कुछ युवतियों को कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेले जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब सभी आरोपों, बरामद साक्ष्यों और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। (इनपुट एजेंसी)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.