भोपाल गोलीकांड खुलासा: कॉलेज फीस के रुपयों से खरीदी पिस्टल, AI से बनाई फर्जी रसीद... शराब के नशे में दो छात्रों पर चलाई थी गोली

Updated on 13-04-2026 11:59 AM

भोपाल: राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित सेज सनसिटी कॉलोनी में दो छात्रों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपित सुधांशु सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वारदात के बाद से फरार सुधांशु इंदौर होते हुए राजस्थान के कोटा में अपने पुराने दोस्तों के पास छिपा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपितों अनिकेत शर्मा, ओम तिवारी और राजवीर को जेल भेज दिया है।

पिता ने भेजी थी फीस, बेटे ने खरीदी पिस्टल

पूछताछ के दौरान 19 वर्षीय सुधांशु सिंह, जो मूलतः शहडोल का रहने वाला है और एलएनसीटी कॉलेज में बीटेक का छात्र है, ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुधांशु के पिता शहडोल में ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने 10 मार्च को सुधांशु को सेमेस्टर फीस जमा करने के लिए 50 हजार रुपये भेजे थे। आरोपित ने फीस जमा करने के बजाय 13 मार्च को बिहार के बेगूसराय जाकर 20 हजार रुपये में एक देसी पिस्टल खरीदी और बाकी पैसे मौज-मस्ती में उड़ा दिए।

जब कॉलेज से फीस न भरने की शिकायत पिता तक पहुंची, तो शातिर सुधांशु ने पकड़े जाने के डर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सहारा लेकर कॉलेज की फर्जी फीस रसीदें तैयार कर लीं। बाद में पिता के भोपाल पहुंचने पर उसने पैसे दोस्त को उधार देने का बहाना बनाया।

शराब पार्टी के दौरान हुआ था खूनी संघर्ष

घटना 4-5 अप्रैल की दरमियानी रात की है। सुधांशु अपने दोस्तों अनिकेत और ओम के साथ सेज सनसिटी कॉलोनी के एक फ्लैट में शराब पार्टी कर रहा था। रात करीब 12:45 बजे शोर-शराबे से परेशान होकर उसी बिल्डिंग के छात्र सुधांशु साहू ने अपने साथियों के साथ विरोध दर्ज कराया।

इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि नशे में धुत सुधांशु सिंह ने अपनी देसी पिस्टल निकाल ली। उसने छात्र अंशुतेज पाटिल के कंधे पर और वहीं टहल रहे वासु गुप्ता के पेट में गोली मार दी। इसके अलावा दहशत फैलाने के लिए दो हवाई फायर भी किए। हालांकि, दोनों घायल छात्र अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें एम्स से छुट्टी मिल चुकी है।

घटनास्थल पर जुलूस और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तारी के बाद रविवार को भोपाल पुलिस ने आरोपित सुधांशु सिंह का सेज सनसिटी कॉलोनी में पैदल जुलूस निकाला, ताकि अपराधियों में कानून का खौफ बना रहे। कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि कोर्ट ने आरोपित को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

अब पुलिस की टीम सुधांशु को बिहार ले जाएगी, ताकि उस गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके जिससे उसने अवैध हथियार खरीदा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.