भोपाल पुलिस बनी 'देवदूत': कमिश्नर दफ्तर में युवक को आया हार्ट अटैक, 15 मिनट तक नहीं आई एंबुलेंस, जवानों ने CPR देकर बचाई जान

Updated on 09-06-2026 01:01 PM

भोपाल। पुलिस कमिश्नर कार्यालय परिसर में सोमवार दोपहर एक युवक अचानक हार्ट अटैक आने के बाद जमीन पर गिर पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि गंभीर हालत की सूचना देने के बावजूद करीब 15 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। ऐसे में भोपाल पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए न केवल युवक को लगातार सीपीआर दिया, बल्कि अंततः अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार देवेंद्र सक्सेना करणी सेना का कार्यकर्ता है और सोमवार दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर के समय वह अचानक सिर और सीने पर हाथ रखकर जमीन पर गिर पड़े। देखते ही देखते उनका शरीर अकड़ने लगा और हालत गंभीर हो गई।

मौके पर मौजूद आरक्षक रंजीत रघुवंशी और मुकेश साहू ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। दोनों पुलिसकर्मियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद एंबुलेंस सेवा को काल किया गया था, लेकिन करीब 15 मिनट तक कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। दोबारा संपर्क करने पर बताया गया कि आसपास कोई एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है।

जवान लगातार सीपीआर देते रहे

इस बीच जवान लगातार सीपीआर देते रहे, जिससे युवक की सांसें और धड़कन सामान्य रखने का प्रयास किया जाता रहा। स्थिति की जानकारी मिलते ही डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा तिवारी को अवगत कराया गया। इसके बाद कार्यालय में मौजूद आरआइ जयसिंह तोमर ने बिना देर किए अपना वाहन उपलब्ध कराया।

पुलिसकर्मी तत्काल देवेंद्र सक्सेना को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। डाक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक के मामलों में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर सीपीआर और अस्पताल पहुंचाने से मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

एक व्यक्ति को नया जीवन दे दिया

इस घटना में पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक व्यक्ति को नया जीवन दे दिया, वहीं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.