भोपाल नगर निगम की 'कछुआ चाल', 30 घंटे बाद भी नहीं सुधरी लोक भवन के पास फूटी पाइपलाइन, पानी के लिए लोग परेशान

Updated on 09-04-2026 12:54 PM

भोपाल। लोक भवन (राज भवन) के सामने मंगलवार को फूटी मुख्य पाइपलाइन को नगर निगम का अमला 30 घंटे बाद भी दुरस्त नहीं कर सका। नगर निगम की धीमी कार्यप्रणाली के कारण बुधवार को भी कई इलाकों में जल आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन में सुधार नहीं होने के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही। मछलीघर तिराहे से वाहनों का डायवर्जन जारी रखा गया, जिससे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हाल) की ओर जाने वाले लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा।

कई वाहन चालक मछलीघर तिराहे के पास आकर मार्ग डायवर्सन देकर वापस लौटकर बाणगंगा चौराहा और रोशनपुरा चौराहा होते हुए गंतव्य तक पहुंचे। घटना के बाद भी मरम्मत कार्य में हो रही देरी ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पाइपलाइन की जटिल संरचना को देरी का कारण बताया जा रहा है, लेकिन इतने संवेदनशील इलाके में समय पर सुधार नहीं होना लापरवाही को उजागर करता है। ऐसे में एक ओर जहां लोग पेयजल के लिए परेशान होते रहे, वहीं दूसरी ओर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि निगम प्रशासन का कहना है कि देर रात तक मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।

सड़क पर बह गया लाखों लीटर पानी

बता दें कि मंगलवार को लोक भवन के पास तेज दबाव के कारण 5 एमएलडी क्षमता वाली पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप फटने के बाद लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया। तेज बहाव के चलते सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई और डामर की परत को नुकसान पहुंचा। इसकी वजह से बुधवार 74 बंगला, पत्रकार कालोनी, लिंक रोड नंबर-तीन, जहांगीराबाद सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।

इनका कहना है

लोक भवन के पास फूटी पाइप लाइन को सुधारने के लिए निगम का अमला कार्य कर रहा है। इसमें समय लग रहा है, लेकिन उम्मीद है कि देर रात तक काम पूरा लिया जाएगा।

वीवीआइपी क्षेत्र- गौरव परमार, सहायक यंत्री, जोन-सात।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.