आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर से हिरासत में:सरकार ने कल से ही यहां प्रोटेस्ट बैन किया, CJP नेता बोले- प्रदर्शन यहीं करेंगे

Updated on 13-10-2026 12:36 PM

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

CJP ने हिरासत में लिए गए नेताओं का वीडियो जारी किया। रांका ने कहा, ‘ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर ही होगा। आज 10 लोग आए हैं, कल 1000 आएंगे, परसों 10,000 आएंगे।'

जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं हो सकते। केंद्र सरकार ने सोमवार को इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया था।

CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था, लेकिन पहुंच नहीं पाए थे।

CJP ने कल जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की परमिशन मांगी थी, कुछ देर सूची से हटा

केंद्र सरकार ने सोमवार को जंतर-मंतर पर निर्धारित प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है। सरकार ने 33 साल पहले जंतर-मंतर को प्रदर्शन की जगह तय किया था। यहीं पर अन्ना आंदोलन, पहलवानों का प्रदर्शन, कॉकरोच पार्टी का धरना हुआ था।

गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर दिल्ली का रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड प्रदर्शन स्थल बनाए गए हैं।

सरकार ने इसे हटाने के पीछे की वजह नहीं बताई है, लेकिन, माना जा रहा है कि संसद से सिर्फ 1.5 km दूरी इसकी वजह है।

CJP के नेता सोमवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए तारीख और समय तय करने को कहा था। पार्टी ने 24 घंटे के भीतर जवाब देने की मांग की थी। इसके थोड़ी देर बाद यह आदेश जारी किया गया। 

2 दिन पहले ही 50 हजार के मुचलके पर छूटे थे CJP टॉप लीडर्स

सीजेपी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर और SIR के विरोध में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था।

उस दिन सुबह सौरव दास व आशुतोष रांका को CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों को 11 अक्टूबर को दिल्ली कैंट की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया था।

इसके बाद उन्हें 50-50 हजार रुपए के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया। रिहाई की शर्त के मुताबिक, तीनों को एक साल तक शांति बनाए रखनी होगी और ऐसा कोई काम नहीं करना होगा, जिससे शांति भंग हो।

कॉकरोच पार्टी ने जंतर-मंतर पर 36 दिन प्रदर्शन किया था

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जून से 25 जुलाई तक NEET पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन किया था। 36 दिन तक चले इस प्रदर्शन के दौरान एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर बैठे थे।

20 जुलाई को CJP ने संसद तक का मार्च भी किया था। 25 जुलाई को प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था।

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उसने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तारीख नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे। CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास सोमवार को प्रदर्शन की अनुमति मांगने पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या नेहा बोरा कांग्रेस का नया युवा चेहरा बन सकती हैं? INDIA ब्लॉक की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिस तरह राहुल गांधी और गांधी परिवार के अन्य सदस्य…
 14 October 2026
नई दिल्लीः रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में नेताओं की आपसी बहस अब परिवार के रिश्तों तक पहुंच गई है। बिहार के नेता तेज प्रताप यादव और पूर्व बीजेपी…
 14 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे के…
 14 October 2026
नई दिल्ली: भारत ने डिफेंस कम्युनिकेशन को और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर में क्वांटम…
 14 October 2026
नई दिल्लीः आसमान में लड़ाकू विमानों की ताकत दिखाने के साथ-साथ भारत ने अपनी मेहमाननवाजी से भी विदेशी वायुसेना के अधिकारियों का दिल जीत लिया। भारतीय वायुसेना के बहुराष्ट्रीय अभ्यास…
 14 October 2026
नई दिल्ली: क्या आप पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा को जानते हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर विपक्ष के सवालों के बीच लवासा एक बार फिर चर्चा में हैं। CEC…
 13 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों CJP समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पर पहुंचे और नारेबाजी…
 13 October 2026
SIR और ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर दिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने 4 FIR दर्ज की हैं। ये FIR कनॉट प्लेस, तिलक मार्ग, बाराखंभा…
 13 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि सस्ती दवाओं से लेकर प्रतिभा तक, दुनिया भारत पर भरोसा करती है। भारत ने दुनिया को शून्य दिया, लेकिन कभी इसका श्रेय…
Advt.