
नई दिल्ली / भोपाल। राजधानी दिल्ली में 5 सितंबर 2026, शनिवार को ज्योतिष जगत का भव्य संगम स्टार अचीवर्स अवॉर्ड सीजन-19 का आयोजन हुआ। प्रसिद्ध टैरो क्वीन मीनू शर्मा द्वारा आयोजित इस ज्योतिष सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में देशभर के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्यों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में गुरुदेव जी.डी. वशिष्ठ जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी उपस्थिति से समारोह की शोभा और बढ़ गई।
समारोह में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से पधारे प्रसिद्ध वास्तुविद् इंजीनियर अशोक शर्मा को ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अपने संक्षिप्त उद्बोधन में इंजीनियर अशोक शर्मा ने वास्तु योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारे शरीर और घर के पंचतत्वों - पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश - का सीधा संबंध ग्रहों से है। सरल पूजा-पाठ और आध्यात्मिक उपायों के माध्यम से इन पंचतत्वों में संतुलन स्थापित कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि लाई जा सकती है।
उनके इस सारगर्भित उद्बोधन को उपस्थित विद्वानों और दर्शकों ने खूब सराहा।