इंडोनेशिया में रहने वाले NRI को नहीं मिला मकान

Updated on 02-09-2026 05:15 PM
भोपाल, भोपाल में हुई जनसुनवाई में इंडोनेशिया में रहने वाले एनआरआई चंचल गुप्ता ने शिकायत की। उन्होंने कहा कि साल 2017 के रेरा के आदेश का तहसीलदार पालन नहीं करा सके। इसके चलते ही उन्हें बिल्डर से अपना मकान अब तक नहीं मिल सका है।

एनआरआई गुप्ता इंडोनेशिया में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उन्होंने विनायक वैली प्रोजेक्ट में एक मकान बुक किया था, लेकिन उन्हें अब तक बिल्डर ने मकान बनाकर नहीं दिया। इतना ही नहीं गुप्ता से मकान बनाने के एवज में करीब 12 लाख रुपए भी ले लिए।

28 दिसंबर 2017 को रेरा ने उनके पक्ष में आदेश जारी कर अतिरिक्त राशि लौटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी गोविंदपुरा के तहसीलदार बदलते गए, एसडीएम भी बदलते रहे, लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी रेरा के आदेश का पालन नहीं करा पाए।

आखिरकार परेशान होकर गुप्ता को जनसुनवाई में शिकायत करने आना पड़ा। गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करोंद क्षेत्र विनायक डेवलपविंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ रेरा में शिकायत की थी। शिकायत के बाद रेरा ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए अतिरिक्त राशि लौटाने भी आदेश दिया था। इसके बावजूद करीब नौ वर्ष बीतने के बाद भी आदेश का पालन नहीं कराया गया। कभी गोविंदपुरा तो कभी शहर वृत के चक्कर लगाते रहे। इंडोनेशिया से बार-बार आना संभव नहीं है।

साल में एक बार आना होता है। ऐसे में कई बार कलेक्टर व तहसीलदार से पात्राचार भी किया, लेकिन न बिल्डर पर कोई कार्रवाई की गई न ही मकान दिला पाए। रेरा के आदेश का भी पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि अगले वर्ष रेरा के आदेश को 10 साल पूरे हो जाएंगे।

यह शिकायतें भी आईं इसके साथ ही जनसुनवाई में बाग उमराव दूल्हा क्षेत्र के सेक्टर सी की गली-नंबर 4 में कब्जा नहीं हटने की शिकायत की गई। लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और एडीएम सुमित कुमार पांडेय से शिकायत की कि रास्ते पर एक व्यक्ति ने टपरा बनाकर कब्जा कर रखा है, जिससे रास्ता रुक गया है। इतना ही नहीं जनसुवाई के अलावा बीते तीन महीने से नगर निगम व पुलिस से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

एडीएम ने लोगों की शिकायती सुनकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसी तरह जनसुनवाई में मुंगालिया कोर्ट क्षेत्र की करीब 0.8090 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बिना डायवर्सन और आवश्यक अनुमतियों के प्लॉट काटकर बेचने की शिकायत करने भी लोग पहुंचे।

लोगों का कहना है कि शिकायत में खसरा नंबर 181/99/3 (स) की जमीन पर करीब 600-600 वर्गफीट के अवैध तरीके से प्लॉट काट दिए गए। लोगों ने सड़क व अन्य सुविधाएं विकसित करने का आरोप लगाया गया है। एडीएम ने जल्द ही जांच करा कर अवैध प्लॉटिंग रोकने की बात कही। जनसुनवाई में कुल 131 शिकायतें पहुंचीं। एडीएम सुमित कुमार पांडेय,प्रकाश नायक,पीसी शाक्या ने लोगों की शिकायतें सुनकर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इधर, डेयरियों की जांच करने निकले अफसर भोपाल में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत भोपाल खाद्य पदार्थों की जांच, निरीक्षण, नमूना संग्रहण और रैपिड किट द्वारा प्राथमिक परीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके चलते मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर नमूनों का संकलन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.