भारत से पानी बंटवारे और सीमा पर तनाव के बीच पहले विदेशी दौरे पर चीन जा रहे तारिक रहमान, बांग्लादेशी पीएम की यात्रा पर दिल्ली की नजर

Updated on 26-05-2026 12:56 PM
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान अगले महीने, जून के आखिर में चीन का दौरा कर सकते हैं। इस साल फरवरी में हुए आम चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद तारिक रहमान बांग्लादेश के पीएम बने हैं। प्रधानमंत्री बनने के करीब महीने बाद तारिक की यह पहली विदेश यात्रा होगी। तारिक ने बतौर पीएम अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भारत और दूसरे पड़ोसी देशों पर चीन को तरजीह दी है। उनकी यह यात्रा इसलिए अहम है क्योंकि उनके सामने चीन-भारत से रिश्ते में संतुलन साधने की चुनौती है। खासतौर से भारत के साथ सीमा पर तनाव और पानी बंटवारे के मुद्दे पर टकराव ने उनके दौरे की अहमियत बढ़ा दी है।

तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद उनको भूटान और भारत की ओर से दौरे का निमंत्रण दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में शपथ के बाद ही तारिक रहमान को भारत आने की दावत दी थी। शुरू में तारिक की पहली विदेश यात्रा के लिए भूटान को चुना गया था लेकिन इसे टाल दिया गया और अब बीजिंग जाने का फैसला लिया गया है। हालांकि अभी उनके दौरे की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने कहा है कि तारिक की बीजिंग की आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि चीन राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने, आर्थिक विकास और जन कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में बांग्लादेश को अपना पूरा समर्थन देना जारी रखेगा।

तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेशी पीएम जल्दी ही चीन की यात्रा करेंगे। इसका कार्यक्रम अभी तय नहीं किया गया है। कबीर ने कहा कि तीस्ता नदी के प्रबंधन और जीर्णोद्धार पर चीन के साथ चर्चा हुई है। चीन का एक्जिम बैंक इस प्रोजेक्ट के लिए फंड दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 May 2026
ढाका: बांग्लादेश की पूर्ववर्ती मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में चलने वाली अंतरिम सरकार को लेकर कई बड़े खुलासे किए गये हैं। अंतरिम सरकार में विदेश मामलों के सलाहकार रहे तौहीद…
 26 May 2026
वॉशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते के लिए चल रही बातचीत से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित समझौते के तहत ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से…
 26 May 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने 1 जून से तीन दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह दौरा…
 26 May 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान अगले महीने, जून के आखिर में चीन का दौरा कर सकते हैं। इस साल फरवरी में हुए आम चुनाव में बीएनपी की जीत के…
 26 May 2026
रियाद: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) कथित तौर पर इजरायल को मान्यता देने के लिए तैयार हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सहयोगी माइक इवांस ने दावा…
 23 May 2026
वॉशिंगटन: ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के साथ चल रही गुप्त शांति वार्ताओं की पोल खोलकर रख दी है। देश की सरकारी मीडिया के जरिए प्रसारित एक आधिकारिक बयान…
 23 May 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत और रूस ने एक वक्त दो सीटों वाले स्टील्थ फाइटर जेट बनाने की योजना बनाई थी। उस प्रोग्राम का नाम फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट (FGFA) था। इस…
 23 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। हाल ही में पकड़े गए…
 23 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह के आखिर में अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ…
Advt.