मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में हादसा, दरवाजे से गिरा यात्री; ट्रेन मैनेजर की सूझबूझ से बची जान

Updated on 24-08-2026 12:29 PM

भोपाल। ट्रेन संख्या 12975 मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस में 23 अगस्त को चलती ट्रेन से गिरकर एक यात्री घायल हो गया। हादसा इटारसी स्टेशन से शाम 5:23 बजे ट्रेन के रवाना होने के बाद हुआ।

मैनेजर ने प्रेशर ड्राप कराकर रुकवाई ट्रेन

जनरल कोच में यात्रा कर रहे रामवीर कोहली ट्रेन के दरवाजे से नीचे गिर गए। घटना को मेल ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे ने देख लिया। उन्होंने तत्काल ट्रेन का प्रेशर ड्राप कराकर गाड़ी रुकवाई और यात्रियों की मदद से घायल यात्री को उठाया।

फर्स्ट एड देकर भोपाल में की एंबुलेंस की व्यवस्था

  • गिरने और घिसटने से यात्री के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं और रक्तस्राव हो रहा था। हाथ की दो उंगलियों के नाखून भी क्षतिग्रस्त हुए थे।
  • चौबे ने तुरंत घायल को फर्स्ट एड दिया और घटना की सूचना पंक्चुअलिटी व कमर्शियल कंट्रोल को दी। यात्री को ब्रेक वैन में सुरक्षित रखा गया। साथ ही भोपाल स्टेशन पर एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए सूचना दी गई, ताकि पहुंचते ही उसे उपचार मिल सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.