MP में बन रहा 11 हजार करोड़ की लागत से 1,920 मेगावाट क्षमता का पंप हाइड्रो स्टोरेज प्लांट

Updated on 07-05-2026 10:50 AM

 भोपाल। मध्य प्रदेश तेजी से ऊर्जा और टेक्सटाइल हब के रूप में उभर रहा है। एक ओर प्रदेश में 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से देश का सबसे बड़ा पंप हाइड्रो स्टोरेज प्लांट तैयार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर टेक्सटाइल सेक्टर में वर्ष 2030 तक पांच अरब अमेरिकी डॉलर निर्यात का लक्ष्य तय किया गया है।

इन दोनों परियोजनाओं से हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निवेशकों को हर संभव सुविधा देने का भरोसा दिलाया है।

गांधी सागर के पास बनेगा देश का सबसे बड़ा प्लांट

  • ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक नरसिम्हा राव बंडारू और उपाध्यक्ष नवीन कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बताया कि नीमच जिले में गांधी सागर के पास 1,920 मेगावाट क्षमता का पंप हाइड्रो स्टोरेज प्लांट बनाया जा रहा है। करीब 11 हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना से चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
  • यह परियोजना प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार प्लांट बिजली उत्पादन और ऊर्जा भंडारण दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • निवेशकों को हर सुविधा देने का भरोसा

    मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश निवेश के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध करा रहा है। सरकार उद्योगों को सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

    टेक्सटाइल निर्यात बढ़ाने की तैयारी

    उधर, राज्य सरकार ने टेक्सटाइल सेक्टर में 2030 तक पांच अरब डॉलर के निर्यात का लक्ष्य तय किया है। इसे लेकर एमपीआईडीसी भोपाल में राज्य स्तरीय हितधारक परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग, निर्यात और वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।

11 जिलों पर रहेगा फोकस

  • सरकार ने सीहोर, रायसेन, धार, इंदौर, खरगोन, उज्जैन और भोपाल को चैंपियन जिले तथा जबलपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर को आकांक्षी जिले के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।
  • धार के पीएम मित्र पार्क में 38 कंपनियों ने 21,500 करोड़ रुपये निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। इससे करीब 55 हजार रोजगार मिलने की संभावना है। साथ ही एक लाख युवाओं को टेक्सटाइल सेक्टर के अनुरूप प्रशिक्षण देने और एक हजार नए निर्यातक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     09 September 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
     09 September 2026
     भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
     09 September 2026
    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
     09 September 2026
    भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
     09 September 2026
    सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
     08 September 2026
    भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
     08 September 2026
    भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
     08 September 2026
    भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
     08 September 2026
    भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
    Advt.