भोपाल के हमीदिया अस्पताल से कैदी ने की भागने की कोशिश, 4th फ्लोर के टॉयलेट से पाइप के सहारे उतरा, पुलिस ने दबोचा

Updated on 19-09-2026 12:08 PM

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती उम्रकैद का एक कैदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। गुरुवार रात पेट दर्द और शौच की शिकायत के बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित टॉयलेट लेकर गए थे। कैदी के अंदर जाने के बाद जवान बाहर खड़े रहे। करीब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आया तो पुलिसकर्मियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद संदेह होने पर टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कैदी नहीं मिला, जबकि खिड़की खुली हुई थी। पुलिसकर्मियों को आशंका हुई कि कैदी खिड़की के रास्ते पाइप के सहारे नीचे उतरा है। इसके बाद अस्पताल परिसर में उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

तलाशी के दौरान कैदी ग्राउंड फ्लोर के पास पाइप लाइन के एक कोने में छिपा मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जेल प्रबंधन को दी। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया कैदी सचेन्द्र उर्फ सचिन राजपूत केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उसने भागने की कोशिश की। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने भागने के लिए खिड़की और पाइप तक पहुंचने का रास्ता कैसे बनाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.