200 से ज्यादा मोरों के प्राकृतिक संरक्षण के लिए भोपाल में बनेगा 184 करोड़ का प्रोजेक्ट

Updated on 29-08-2026 11:39 AM

भोपाल। भोपाल शहर के बीच 200 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोरों के प्राकृतिक बसेरे को मोरों पर केंद्रित देश के सबसे बड़े एकीकृत बायोडायवर्सिटी पार्क की योजना तैयार की गई है। यह बायोडायवर्सिटी पार्क शाहपुरा पहाड़ी पर स्थित मोर वन में 60 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। परियोजना को मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड और वन विभाग की निगरानी में पीपीपी मोड पर विकसित करने की योजना है। इस तरह राजधानी के बीचों-बीच मौजूद मोरों का यह प्राकृतिक बसेरा आने वाले समय में संरक्षण, शिक्षा और ईको-टूरिज्म के राष्ट्रीय स्तर के मॉडल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

इसलिए पार्क की पूरी अवधारणा इस प्राकृतिक आवास को संरक्षित रखते हुए तैयार की गई है। इसके लिए मप्र राज्य बायोडायवर्सिटी बोर्ड ने सर्वे करा लिया है और अब डीपीआर तैयार की जा रही है। सर्वे के दौरान मोरवन में 301 पेड़, 178 हर्ब, 22 झाड़ी, 21 क्लाइंबर और 21 घास प्रजातियां मिलीं हैं। साथ ही फौना सर्वे में 34 आर्थ्रोपोड, 25 पक्षी भी सर्वे में दर्ज की गईं। प्रस्तावित पार्क में करीब 78 प्रतिशत क्षेत्र प्राकृतिक वाइल्डरनेस और हैबिटेट के रूप में संरक्षित रहेगा। शेष करीब 22 प्रतिशत यानी 13.72 हेक्टेयर क्षेत्र में लोगों के लिए सुविधाएं और गतिविधियां विकसित की जाएंगी।

योजना में तितली संरक्षण, पवित्र उपवन, लोकवानस्पतिक उद्यान समेत करीब 20 थीमैटिक जोन प्रस्तावित हैं। इससे मोरवन सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि जैव विविधता को करीब से समझने का केंद्र भी बनेगा।कैंपिंग साइट कर सकेंगे, मिनी ट्रेन की सुविधाएं भी मिलेगीपार्क में बर्ड एवियरी, कैंपिंग साइट और मिनी ट्रेन जैसी सुविधाएं भी प्रस्तावित हैं। बच्चों और विद्यार्थियों को प्रकृति और जैव विविधता की जानकारी देने के लिए वीआर, एआर और एक्सआर आधारित डिजिटल-इमर्सिव अनुभव विकसित किए जाएंगे। यानी जटिल पारिस्थितिकी तंत्र को तकनीक के माध्यम से आसान और रोचक तरीके से समझाया जाएगा।

पानी और ऊर्जा के इस्तेमाल का भी अलग मॉडल

मोरवन को पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ माडल के तौर पर विकसित करने की योजना है। पार्क की सिंचाई में 100 प्रतिशत ट्रीटेड वाटर इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है। इसके लिए करीब एक एमएलडी क्षमता की ट्रीटेड वाटर सप्लाई का प्रावधान रखा गया है। वहीं, लंबे समय की ऊर्जा जरूरतों के लिए एक मेगावाट का सोलर पावर प्लांट प्रस्तावित है।

शाहपुरा पहाड़ी पर 60 हेक्टेयर क्षेत्र में से 13.72 हेक्टेयर जगह पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इस परियोजना पर करीब 184 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है।- सुदीप सिंह, मेंबर सेक्रेटरी, मप्र स्टेट बायोडायवर्सिटी बोर्ड।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.