एमपी में 7,400 मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव बोले- सिर्फ नौकरी नहीं, अब स्टार्टअप का सपना देख रहे बच्चे

Updated on 19-09-2026 12:09 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय स्कूलों के 7,400 मेधावी विद्यार्थियों को मुफ्त स्कूटी वितरित की गई। यह पुरस्कार 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अपने-अपने स्कूलों में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया है।

विद्यार्थियों के सपनों को पंख लगाएगी ई-स्कूटी: मंत्री उदय प्रताप सिंह

कार्यक्रम के दौरान स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन मेधावी बच्चों ने अपने कठिन परिश्रम से परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य सभी स्कूली बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

उन्होंने कहा, "यह पेट्रोल और ई-स्कूटी बच्चों के भविष्य को पंख लगाएगी और उनके सपनों को पूरा करने में मददगार साबित होगी। हमारी सरकार गुणवत्तापूर्ण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विद्यार्थियों को श्रेष्ठ सुविधाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और युवाओं से संवाद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

स्कूटी मिलने से बढ़ता है सामाजिक मान-सम्मान: CM

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस योजना के माध्यम से बच्चों को स्कूटी मिलने से केवल उनका आवागमन ही सुगम नहीं होता, बल्कि गांव, समाज और परिवार में उनका मान-सम्मान भी बढ़ता है। उन्होंने युवाओं के बदलते दृष्टिकोण का जिक्र करते हुए कहा कि आज के बच्चे केवल नौकरी के पीछे नहीं भाग रहे, बल्कि स्टार्टअप शुरू करने का भी सपना देख रहे हैं।

विपक्ष पर भी कसा तंज

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शासनकाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय बच्चों को पढ़ाई के लिए घर से बोरा (टाट-पट्टी) लेकर स्कूल जाना पड़ता था। आज स्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज जब राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद कर रही है, तो विरोधी दलों को भी जनता के सामने आकर अपने कार्यों का हिसाब देना चाहिए।

22 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ हुआ शिक्षा का बजट

संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि एक समय पूरे मध्य प्रदेश के सभी विभागों का कुल बजट मिलाकर 22,000 करोड़ रुपये हुआ करता था। वहीं आज अकेले स्कूल शिक्षा विभाग का बजट बढ़कर 38,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा सबसे ऊपर है।

उन्होंने आगे कहा, 'बजट में हुई इस ऐतिहासिक वृद्धि का ही परिणाम है कि कभी पहली कक्षा में 16 प्रतिशत बच्चों के स्कूल न पहुंच पाने वाले राज्य में आज ड्रॉपआउट दर घटकर जीरो प्रतिशत पर आ गई है। इसके अलावा, सरकारी स्कूलों के बेहतर होते स्तर के कारण अब 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे निजी स्कूलों से निकलकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश ले रहे हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
            ( संजय रायजादा )भोपाल। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का सख्त अंदाज अब जमीन पर दिखने लगा है। मंत्री और प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के निर्देश पर 22 अक्टूबर को…
 24 October 2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज से 3 दिन जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। 24 से 26 अक्टूबर तक वे संघ के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।इस…
 24 October 2026
इंदौर के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की जांच में संपत्तियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आई हैं। जांच में देवास की…
 24 October 2026
दिवाली पर रोशनी देखने और खुशियां मनाने की उम्र में ऋतिक, सत्येंद्र और कार्तिक के सामने सवाल है कि क्या वे फिर कभी पहले की तरह देख पाएंगे?पिछले साल दिवाली…
 24 October 2026
भोपाल के केरवा डैम का सर्वे पूरा हो गया है। ग्राउंड ट्रूथिंग करने पहुंची टीम को सरकारी अतिक्रमण भी दिखें। इसकी रिपोर्ट टीम ने नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में पेश…
 24 October 2026
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार कमान किसी महिला अधिकारी के हाथों में आ सकती है। मौजूदा DGP कैलाश मकवाना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।नए पुलिस…
 24 October 2026
सरकार के नए प्लेन पर विरोध भी, खुशी भी मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के नए प्लेन को लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्लेन…
 20 October 2026
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में मंगलवार सुबह 16वीं मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल 78 वर्षीय मोतीराम प्रजापति ने इलाज के…
 20 October 2026
जबलपुर में दशहरा घूमने आए 24 वर्षीय आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उसे थाने ले गई थी, जहां उसके साथ मारपीट…
Advt.