48 हजार पद स्वीकृत, तैनात सिर्फ 21 हजार... MP में 27 हजार शिक्षकों की कमी ने बिगाड़ा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

Updated on 22-04-2026 01:52 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों के विषयवार आंकड़े जारी कर दिए हैं। सामने आया है कि दोनों कक्षाओं में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों ने परीक्षा परिणामों की पूरी सांख्यिकी बिगाड़ दी है। वजह इन विषयों में सबसे अधिक परीक्षार्थी फेल हुए हैं।

10वीं के 1.97 लाख परीक्षार्थी अंग्रेजी में फेल हुए हैं। गणित में 1.86 लाख और विज्ञान में करीब 1.47 लाख परीक्षार्थियों को असफलता हाथ लगी है। इसके विपरीत संस्कृत में 51 हजार और हिंदी में 47 हजार विद्यार्थी ही फेल हुए हैं। वहीं 12वीं कक्षा की बात करें तो अंग्रेजी में 78 हजार, भौतिकी में 41 हजार और रसायनशास्त्र में 48 हजार विद्यार्थी असफल हुए हैं।

अलग-अलग वर्गों में अर्थशास्त्र के 30 हजार विद्यार्थी फेल हुए। राजनीति विज्ञान में 18 हजार, जीवविज्ञान में 13 हजार और हिंदी में 12 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं। बता दें कि 10वीं का परिणाम 73.42 प्रतिशत और 12वीं का 76.01 प्रतिशत रहा, लेकिन विषयवार आंकड़े चिंताजनक हैं।

शिक्षकों की भारी कमी बनी मुख्य कारण

- 48000 पद स्वीकृत हैं माध्यमिक-उच्च माध्यमिक शिक्षकों के

- 21000 पदों पर ही ही शिक्षकों की तैनाती

- अंग्रेजी में 5900 में से 2910 पद रिक्त

- गणित में 3700 में से 1823 पद खाली

- भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान में भी बड़ी संख्या में शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं।

10वीं का परिणाम

परीक्षार्थियों की संख्या-7.87 लाख

पास हुए- 5.78 लाख

फेल हुए - 2.09 लाख

12वीं का परिणाम

परीक्षार्थियों की संख्या- 6.13 लाख

पास हुए - 4.66 लाख

फेल हुए -1.46 लाख


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.