भारत की 117 प्रभावशाली महिलाओं के पास 39 लाख करोड़:

Updated on 31-07-2026 12:50 PM
नई दिल्ली, दशकों तक भारत की प्रभावशाली महिलाओं की सूची में बिजनेस घरानों की वारिस, प्रमोटर परिवारों और कॉर्पोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों का दबदबा रहा। लेकिन अब प्रभाव और सफलता कारोबारी घरानों की विरासत तक सीमित नहीं है।

आंत्रप्रेन्योर, स्टार्टअप फाउंडर, पेशेवर सीईओ से लेकर ओलिंपिक पदक विजेता, पत्रकार, लेखिका, डिजिटल क्रिएटर और एक्टिविस्ट भी इसमें शामिल हैं।

2026 की कैंडेरे हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट में इस साल 12 कैटेगिरी में 117 महिलाएं शामिल की गई हैं। साल 2025 में इस लिस्ट में नौ कैटेगरीज में 97 महिलाएं शामिल थीं। मौजूदा लिस्ट में शामिल महिलाएं कुल 39 लाख करोड़ रुपए की वेल्थ का प्रतिनिधित्व करती हैं।

एथलीट्स, पत्रकार, लेखिका भी

लिस्ट में किरण शॉ, रोशनी नाडार, फाल्गुनी नायर, निसाबा गोदरेज, प्रिया नायर जैसे बिजनेस लीडर; पीवी सिंधु, मनु भाकर, मैरी कॉम, मीराबाई चानू जैसी एथलीटों के साथ पत्रकार फेय डिसूजा, बरखा दत्त और पालकी शर्मा, लेखिका सुधा मूर्ति, ट्विंकल खन्ना और उद्यमी अनन्या बिड़ला भी हैं।

बड़ी बात यह है कि 84% यानी 98 महिलाएं सेल्फ-मेड हैं, जबकि 19 महिलाएं पारिवारिक विरासत के सहारे यहां पहुंची हैं। सूची में सबसे कम उम्र की 19 वर्षीय पैरा-आर्चर शीतल देवी से लेकर सबसे बुजुर्ग 86 वर्षीय आंत्रप्रेन्योर रजनी बेक्टर भी शामिल हैं।

प्रभाव सिर्फ बैलेंस शीट से नहीं

इस लिस्ट में प्रभाव को बैलेंस शीट से ही नहीं, बल्कि बौद्धिक संपदा, सार्वजनिक भागीदारी, इनोवेशन और सामाजिक प्रभाव से भी मापा गया है। यही वजह है कि 20 ओलिंपिक और पैरालिंपिक पदक विजेता इसमें सबसे बड़ी कैटेगरी बनाते हैं। इनमें से भी 60% पैरा-एथलीट्स हैं।

खुद अपनी मेहनत से सफलता हासिल की

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा- इन महिलाओं में से 98 ने खुद अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है, जो खानदानी रईस महिलाओं से पांच गुना से भी अधिक है।

यह अनुपात हमें बताता है कि भारत में नेतृत्व अब विरासत में मिलने के बजाय अर्जित किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 October 2026
राहुल गांधी को अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने सोमवार को बरी कर दिया। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने अगस्त 2018 में राहुल के…
 26 October 2026
आज का मौसम 26 अक्टूबर 2026: खतरनाक चक्रवात के कारण भारत के करीब 17 राज्यों में भारी बारिश का टेंशन भरा अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान मूसलाधार बारिश…
 26 October 2026
नई दिल्लीः देश की जेलों में बंद आतंकवादियों और खूंखार गैंगस्टरों के जेल के अंदर और बाहर चलने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय नई व्यवस्था पर…
 26 October 2026
नई दिल्ली: संसद भवन परिसर स्थित 'संविधान सदन' के सेंट्रल हॉल में आज से 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम का आगाज होगा। इस मंच पर ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों…
 26 October 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को जबरदस्त जीत दर्ज करने, उनके फिर से चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट…
 26 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के प्रमुख एपी सिंह ने एक बार फिर से थिएटराइजेशन योजना पर राय दी है। रविवार को एक साक्षात्कार में बात करते हुए उन्होंने कहा…
 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
Advt.