'अंकित बालियान के बाद तेरा नंबर है', हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को हत्या की धमकी, फर्जी ID वाले वीडियो में दावा

Updated on 29-08-2026 12:41 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस ने शामली के हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जांच तेज कर दी है। मेरठ जोन के ADG भानु भास्कर ने शामली में सीनियर अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की। अंकित की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिस को गफलत में डाल दिया है। अंकित बालियान 005 के नाम से एक आईडी बनाई गई और इसी से वीडियो बनाया गया, जिसमें सिंगर मासूम शर्मा को भी जान से मारने की धमकी देने का दावा किया गया।

वीडियो में एक आदमी कथित तौर पर मासूम शर्मा की हत्या का दावा करता है और इसके बाद मासूम शर्मा को निशाना बनाने की बात कहता नजर आ रहा है। उसने अंकित को गालियां भी दीं। उस आदमी ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि 'अगला नंबर मासूम शर्मा का है। उसे भी मार दूंगा मैं। अंकित को मैंने मारा है। अब तेरा नंबर है। हरियाणे के सिंगर को मैंने मारा है।'

अंकित को लेकर बोले मासूम शर्मा

मासूम शर्मा ने अंकित को लेकर वीडियो भी बनाया और उसमें उन्होंने अंकित को लेकर बात की। मासूम ने वीडियो में कहा, अंकित के जाने का बहुत दुख है। हमने बहुत सारा काम साथ किया था। बहुत सारे गाने गाए। अच्छा था हमारे बीच सब। जिस तरीके से गुंडागर्दी बढ़ रही है, सरकार को अंकुश लगाना चाहिए। लगातार ऐसी धमकियां कलाकारों को मिल रही हैं।

मासूम शर्मा की सरकार से अपील

मासूम शर्मा ने आगे कहा, 'अंकित भाई का जिसने भी मर्डर किया है। उसको जल्दी पकड़ना चाहिए और उसे सजा मिले। ये परेशानी हर कलाकार की है। जिसका ज्यादा नाम है, जिसके पास पैसे हैं, उसे खतरा है।'

अंकित बालियान केस में पुलिस की मीटिंग

अंकित बालियान मामले में ADG ने सहारनपुर के DIG अभिषेक सिंह और मुजफ़्फ़रनगर, बागपत और शामली के पुलिस अधिकारियों के साथ लगभग दो घंटे तक मीटिंग की। इस मीटिंग में जांच की प्रगति, आरोपियों का पता लगाने की कोशिशों और अलग-अलग पुलिस टीमों की ओर से की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

अंकित बालियान मामले में अपडेट

भानु भास्कर ने बताया कि मर्डर केस को सुलझाने के लिए पुलिस की आठ टीमें बनाई गई हैं और वे अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही हैं। कई टीमें हरियाणा में छापेमारी कर रही हैं और संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। ADG ने कहा कि पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के करीब है और मर्डर में इस्तेमाल किए गए हथियारों का पता लगाने में भी काफी प्रगति हुई है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरा मामला सुलझा लिया जाएगा।

अंकित बालियान की हत्या

बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली में एक जिम के बाहर मशहूर हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने सिंगर पर करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे उन्हें कई गोलियां लगीं। इनमें से एक गोली उनके सिर में भी लगी थी। 35 साल के सिंगर, जो अपने हिट गाने 'भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान' के लिए मशहूर थे, शाम करीब 7 बजे जिम से निकल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमलावरों के मौके से भागने से पहले ही उनकी मौत हो गई। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
 27 October 2026
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
 27 October 2026
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
 27 October 2026
नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत की 'जेलर 2' ने अकेले भारत में ही आधिकारिक तौर पर ₹400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 2023 की हिट फिल्म 'जेलर' की यह…
 27 October 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
 27 October 2026
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
 27 October 2026
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
 27 October 2026
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
 27 October 2026
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…
Advt.