बढ़ सकती है आपके लोन की EMI, RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की मीटिंग आज से, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Updated on 05-10-2026 12:34 PM
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की आज से बैठक शुरू हो रही है। इसमें लिए गए फैसलों की घोषणा 7 अक्टूबर को होगी। ET के अर्थशास्त्रियों के एक पोल के अनुसार, RBI की MPC अक्टूबर की पॉलिसी में मुख्य ब्याज दर यानी रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट्स (bps) बढ़ाकर 5.50% कर सकती है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण तेल की बढ़ती कीमतों और खराब मॉनसून से अनाज उत्पादन पर असर पड़ने से महंगाई के दबाव के बीच आरबीआई फरवरी 2023 के बाद पहली बार रेपो रेट बढ़ा सकता है।

सर्वे के मुताबिक 21 अर्थशास्त्रियों और बैंक अधिकारियों में से 20 को उम्मीद है कि RBI इस बार दरों में बढ़ोतरी करेगा। एक ने उम्मीद जताई कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। पिछले साल दिसंबर में आरबीआई ने रेपो रेट को 25 बीपीएस घटाकर 5.25% कर दिया था। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें लगातार $100 प्रति बैरल से ऊपर रहने के कारण महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं।

अमेरिका-जापान में बढ़ोतरी

अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने हाल में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी और आगे भी इसे जारी रखने का संकेत दिया था। गोल्डमैन सैश ने एक रिपोर्ट में कहा, "अगस्त में दरों को स्थिर रखने के फैसले के बाद हमने बढ़ोतरी को दिसंबर 2026 और फरवरी 2027 तक टाल दिया था। तब से हुए घटनाक्रम संकेत देते हैं कि यह प्रक्रिया जल्दी शुरू हो सकती है और टाइटनिंग का दौर लंबा चल सकता है।"

रेपो रेट आखिरी बार फरवरी 2023 में 25 बीपीएस बढ़ाकर 6.50% किया गया था। भू-राजनीतिक तनाव के कारण सप्लाई चेन में रुकावट और कच्चे तेल की ऊंची कीमतें महंगाई के दबाव की मुख्य वजह से अमेरिका और जापान जैसी विकसित अर्थव्यवस्थाओं को भी दरें बढ़ानी पड़ी हैं। अर्थशास्त्रियों को आशंका है कि तीसरी तिमाही में महंगाई के RBI की 6% की टॉलरेंस लिमिट से ऊपर जा सकती है। साथ ही मौसम भी एक और कारण है।

महंगाई का अनुमान

केनरा बैंक के चीफ इकनॉमिस्ट माधवन कुट्टी जी ने ET को बताया, "मुझे उम्मीद है कि Q2 और Q3 के महंगाई के आंकड़े RBI के मौजूदा अनुमानों से ज्यादा होंगे क्योंकि मॉनसून खराब रहा है और कच्चे तेल की कीमतें RBI के अनुमान से ज्यादा रही हैं। अगर जियोपॉलिटिक्स और कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बनी रहीं, तो Q3 में महंगाई 6.2% से 6.3% के पीक पर पहुंच जाएगी।"

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकनॉमिस्ट मदन सबनवीस ने पॉलिसी रेट पर अलग राय रखी। उन्होंने कहा, "मौजूदा मैक्रो-इकनॉमिक स्थिति वैसी ही है और जोखिम भी वैसे ही हैं जैसे अगस्त में बताए गए थे। तो RBI इस बार अलग तरह से क्यों काम करेगा? इसके अलावा, अभी ब्याज दरें बढ़ाने से त्योहारों के समय होने वाले खर्च पर असर पड़ सकता है, जबकि डिपॉजिट के मामले में इसका असर धीरे-धीरे दिखेगा।"
उन्होंने यह भी कहा कि ब्याज दरें बढ़ाने को टालने से बॉन्ड यील्ड कम हो सकती है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि इस साइकिल में रेपो रेट बढ़कर 6% हो जाएगा क्योंकि महंगाई बढ़ने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका के बीच 10-साल के बॉन्ड यील्ड का अंतर 189 बेसिस पॉइंट रह गया है जो कई दशकों में सबसे कम है। इससे विकसित बाजारों में निवेश ज्यादा आकर्षक हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.