अडानी पावर का शेयर बनेगा लंबी रेस का घोड़ा? मॉर्गन स्टेनली ने जताया भरोसा, 1 साल में दिया रिटर्न
Updated on
29-06-2026 01:48 PM
नई दिल्ली: अडानी पावर का शेयर इस समय लंबी रेस का घोड़ा बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान भी इसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 60 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न 90 फीसदी से ज्यादा लेकिन 100 फीसदी के करीब रहा है। जानकारों के मुताबिक इस शेयर में आने वाले समय में और तेजी आ सकती है।
सोमवार को अडानी पावर के शेयर में कुछ गिरावट आई। दोपहर करीब 1 बजे यह शेयर 0.85% की गिरावट के साथ 227.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि कारोबार के दौरान एक समय इसमें गिरावट 224.65 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन बाद में इसने कुछ बढ़त बनाई।
कितना दिया रिटर्न?
पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 94 फीसदी की तेजी आई है। आज यानी सोमवार की गिरावट से पहले यह यह शेयर एक साल में 95 फीसदी से ज्यादा उछल गया था।
बात अगर 5 साल के लॉन्ग टर्म की करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 5 साल में इस शेयर में 900 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
अगर आपने 5 साल पहले अडानी पावर के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 91 लाख रुपये से ज्यादा होती।
शेयर में तेजी का बड़ा कारण
अडानी पावर के शेयर में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है। इसका बड़ा कारण अडानी ग्रुप की बड़ी प्लानिंग है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने हाल में ग्रुप की एजीएम में बताया कि अडानी ग्रुप अब थर्मल, रिन्यूएबल, हाइड्रो और गैस के बाद देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अडानी पावर बिजली उत्पादन में देश का सबसे बड़ा निजी निवेश कार्यक्रम चला रही है। इसके तहत 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत खर्च के साथ अगले 5 वर्षों में उत्पादन क्षमता को 45 गीगावाट (GW) तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे अडानी पावर के शेयर में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है।
मॉर्गन स्टेनली ने जताया भरोसा
अडानी पावर के शेयर पर दिग्गज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने भी भरोसा जताया है। मॉर्गन स्टेनली ने अडानी पावर के प्राइस टार्गेट को करीब 60 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। इस बारे में इस फर्म का कहना है कि अडानी ग्रुप का यूटिलिटी इंक्रीमेंटल बिजनेस कम जोखिम और अधिक रिटर्न देने वाला प्रोफाइल है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि अडानी पावर अपने समकक्षों और अपने इतिहास के मुकाबले सबसे तेज वृद्धि दर्ज करेगी। फर्म कर अनुमान है कि वित्त वर्ष 2032 तक कंपनी का सकल ब्लॉक करीब 2.5 गुना बढ़ जाएगा। फर्म ने वित्त वर्ष 2026-32 के दौरान ईबीआईटीडीए की सीएजीआरजी 24 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, जबकि समकक्षों की यह दर 16 प्रतिशत है और एनटीपीसी की वृद्धि दर से दोगुनी से भी अधिक है।
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…