ब्रिटेन की गृहमंत्री पद से प्रीति पटेल का इस्तीफा चर्चा में क्यों है?

Updated on 07-09-2022 06:07 PM
ब्रिटिश पीएम के चुनाव में लिज ट्रस की जीत के तुरंत बाद ब्रिटेन की गृह मंत्री भारतीय मूल की प्रीति पटेल ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि गुजराती मूल की पटेल ने देश के निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लिखे त्याग पत्र में कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए निर्वाचित हुईं लिज ट्रस का संसद में समर्थन करेंगी। लेकिन उनका इस्तीफा देना देश की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस्तीफे में लिज ट्रस को दी बधाई
दरअसल, प्रीति पटेल ने जॉनसन को लिखे पत्र में पद की जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी कई उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने अवैध आव्रजन की समस्या से निपटने के लिए भारत एवं अन्य देशों के साथ आव्रजन और गतिशीलता भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा कि मैं लिज ट्रस को पार्टी का नया नेता चुने जाने पर बधाई देती हूं और उन्हें हमारे नए प्रधानमंत्री के रूप में अपना समर्थन दूंगी।

बोरिस जॉनसन की करीबी सहयोगी रहीं
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की करीबी सहयोगी रहीं भारतीय मूल की वरिष्ठ मंत्री पटेल को ट्रस के करीबी सहयोगियों में शामिल नहीं किए जाने की व्यापक संभावना जताई जा रही थी। लिज ट्रस की जीत से पहले ही ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि ट्रस प्रधानमंत्री बनते ही पटेल को गृहमंत्री पद से हटा देंगी।

इस्तीफे की टाइमिंग सवालों के घेरे में
इसके बाद ऐसा हुआ भी, ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा कर दी। ऐसे में प्रीति पटेल ने पहले ही इस्तीफा देना उचित समझा। लेकिन इसके बावजूद भी लिज ट्रस की जीत के तुरंत बाद प्रीति पटेल के इस्तीफा देने की टाइमिंग सवालों के घेरे में है।

पता था कि लिज ट्रस बाहर करेंगी
हालांकि प्रीति पटेल एकमात्र मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने ट्रस की जीत के बाद कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। संस्कृति मंत्री नैडिन डोरिस ने भी ट्रस की जीत के बाद पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन उन्हें पद पर बने रहने को कहा गया। जबकि प्रीति पटेल के मामले में उन्हें इस तरह कैबिनेट में बने रहने की कोई पेशकश नहीं की गई। प्रीति पटेल ने लिज ट्रस द्वारा बाहर का रास्ता दिखाए जाने की शर्मिंदगी से खुद को बचाते हुए इस्तीफा देना सही समझा।


लगातार आलोचना होती रही
वैसे भी गृह मंत्री के रूप में प्रीति पटेल की लगातार आलोचना होती रहती थी। यहां तक कि आलोचकों ने उनके इस्तीफे को पिंड छूटना (Good Riddance) बताते हुए उन्हें सबसे खराब गृह मंत्री बता डाला। उधर लिज ट्रस ने भारतीय मूल की एक और महिला सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री बनाया है। सुएला प्रीति पटेल की जगह लेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.