Rihanna अचानक मुंबई क्‍यों आई हैं? दो साल बाद भारत लौटीं ग्लोबल आइकन

Updated on 24-04-2026 05:38 PM
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया। बारबाडोस की सिंगर इससे पहले 2024 में अनंत अंबानी की शादी में भारत आई थीं। एक ओर जहां, मुंबई में लैंड होते ही उनके चेहरे पर बेहद खुशी नजर आई, वहीं मौके पर मौजूद पपाराजी का भी जोश देखने लायक रहा। उन्‍होंने 'RiRi, RiRi' के नारों के साथ सिंगर का स्वागत किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर रिहाना के फोटोज और वीडियोज भी सकुर्लेट होने लगे। एक ओर जहां फैंस उनके भारत आने से बेहद खुश हैं, वहीं हर किसी के मन में यह जिज्ञासा भी जगी है कि आख‍िर वो इस तरह अचानक इंडिया क्‍यों आई हैं? यदि आप भी यही सोच रहे हैं तो आपके सवाल का जवाब हमारे पास है।

मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात बाहर निकलते हुए रिहाना ने पपाराजी की ओर हाथ हिलाकर अभ‍िवादन किया। चमकते कैमरों को 'फ्लाइंग किस' भी दिए। सिंगर को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नीले रंग के कपड़ों और आंखों पर बड़ा सा चश्‍मा लगाए हुए देखा गया। बताया जाता है कि वह एक प्राइवेट जेट से मुंबई आई हैं।

फैंस लगा रहे कयास, क्‍या होने वाली है किसी की शादी?

ग्‍लोबल स्‍टार रिहाना ऐसे समय में भारत आई हैं, जब बीते साल 2025 के सितंबर में उन्‍होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर रिहाना के इंडिया टूर को लेकर अलग-अलग कयास लग रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'रिहाना भारत में हैं। इस बार फिर किसकी शादी होने वाली है?' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'वह दो साल बाद अचानक इंडिया आई हैं, कुछ तो ऐसा होने वाला है, जो मजेदार होगा।' एक तीसरे फैन ने सिंगर को टैग करते हुए लिखा, 'रिहाना, आप भारत में क्यों हो????????? मुझसे सिर्फ 5 घंटे की दूरी पर... आप कहां जा रही हो, कोई मुझे बताओ!'

रिहाना दो साल बाद मुंबई में क्यों हैं?

कुछ अपुष्‍ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना भारत में अपने ब्‍यूटी और कॉस्‍मेटिक लाइन 'फेंटी ब्‍यूटी' के एक इवेंट के लिए आई हैं। मुंबई में 24 अप्रैल को 'Fenty Beauty' का यह इवेंट होना है। चर्चा है कि यह ग्लोबल आइकन अपने ब्रांड का एक 'लिमिटेड पॉप-अप' लॉन्च कर सकती हैं। इस इवेंट का नाम 'Fenty Beauty Ki Haveli' बताया जा रहा है, जहां ब्रांड के अलग-अलग तरह के शेड्स और प्रोडक्ट्स को प्रजेंट किया जाएगा।

दो साल पहले अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग में आई थीं रिहाना

रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए आई थीं। अपनी शानदार परफॉर्मेंस से उन्‍होंने जामनगर में धूम मचा दी थी। वहां उन्होंने अपने कुछ सबसे मशहूर गाने गाए, जिनमें 'Rude Boy', 'Pour It Up', 'Diamonds' और 'Wild Things' शामिल हैं पर परफॉर्मेंस दी थी। इसके अलावा वह इवेंट में जान्हवी कपूर के साथ 'जिंगाट' गाने पर नाचते हुए और शाहरुख खान के साथ 'छैया छैया' पर थिरकते हुए भी दिखी थीं।

तब दो दिन में वापस लौट गई थीं रिहाना

अपने पिछले इंडिया टूर के बाद रिहाना ने अपनी दोस्त मेलिसा फोर्ड के इंस्टाग्राम लाइव में हिस्सा लिया था। बताया कि उन्हें दो दिनों में ही वापस क्यों जाना पड़ा। मेलिसा भी रिहाना के साथ उनकी भारत यात्रा पर आई थीं। रिहाना ने कहा, 'भारत में मेरा समय बहुत ही शानदार बीता। मेरे पास सिर्फ दो दिन थे। भारत छोड़ने का मेरा एकमात्र कारण मेरे बच्चे हैं।'

रिहाना को अंबानी की प्री-वेडिंग के लिए मिले थे ₹52 करोड़

'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए रिहाना को £5 मिलियन (₹52 करोड़) की फीस मिली थी। यह भारत में यह उनका पहला परफॉर्मेंस था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
 31 July 2026
'रामायणम्' से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं, पर साथ ही मन में सवाल भी उठते रहे हैं कि राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में साई…
 31 July 2026
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लंदन में हाल की एक आउटिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, सुहाना खान और…
 31 July 2026
कई महीनों के इंतजार के बाद, नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह पौराणिक फिल्म कई अहम किरदारों…
 30 July 2026
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया…
 30 July 2026
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
Advt.