भारत की इकोनॉमिक रैंकिंग घटकर छठे स्‍थान पर क्‍यों आ गई है? सरकार ने दिया जब इस सवाल का जवाब

Updated on 13-08-2026 12:54 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिकी डॉलर के हिसाब से किसी भी अर्थव्यवस्था का आकार कई चीजों पर निर्भर करता है। इनमें नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट और करेंसी एक्सचेंज रेट जैसी चीजें शामिल हैं। पिछले साल रुपये पर दबाव और नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ रेट में बदलाव के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था ग्लोबल इकोनॉमिक रैंकिंग में छठे स्थान पर आ गई है। यह बात इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) की अप्रैल 2026 की 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' रिपोर्ट में बताई गई है।

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी राज्यसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने अपनी अप्रैल 2026 की 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' रिपोर्ट में 2025-26 के लिए भारत की नॉमिनल GDP 3.92 ट्रिलियन डॉलर बताई है। इससे भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।' उन्होंने यह बात प्रमुख ग्लोबल अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारत के पीछे रहने से जुड़े एक सवाल के जवाब में कही।
हालांकि, मंत्री ने यह भी बताया कि IMF की रैंकिंग मौजूदा यूएस डॉलर एक्सचेंज रेट पर मापी गई नॉमिनल जीडीपी पर आधारित होती है।

कई वजहों से बदल सकती है रैंकिंंग


पंकज चौधरी ने कहा, 'इसलिए, अर्थव्यवस्थाओं की रैंकिंग कई वजहों से बदल सकती है। जैसे कि आर्थिक विकास, एक्सचेंज रेट और कीमतों में उतार-चढ़ाव, नेशनल अकाउंट्स में बदलाव और दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के आकार और विकास में बदलाव।'

भारत 2019 में 2.94 ट्रिलियन डॉलर के आकार के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था। रैंकिंग में गिरावट के बावजूद अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ा है।

एक अहम वजह 2022-23 के बेस ईयर वाली नई जीडीपी सीरीज है। इसने वित्त वर्ष 2025-26 में नॉमिनल जीडीपी (यानी मौजूदा कीमतों पर GDP) को 345.47 ट्रिलियन रुपये तय किया है। पुरानी सीरीज की तुलना में नई सीरीज में अर्थव्यवस्था का नॉमिनल आकार कम हो गया है।

मजबूत बनी हुई है अर्थव्यवस्था

इस बीच, हाल के सालों में भारतीय रुपये की कीमत में काफी गिरावट आई है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सालाना औसत एक्सचेंज रेट वित्त वर्ष 2021-22 में 74.23 से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 88.31 हो गया। तब से रुपया और गिरा है और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.4 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनी हुई है। यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था है। फिच रेटिंग्स की हालिया रिपोर्ट में भारत की सॉवरेन रेटिंग को 'स्टेबल आउटलुक' के साथ 'BBB-' पर बनाए रखा गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह रेटिंग देश की मजबूत ग्रोथ की संभावनाओं और ठोस बाहरी वित्तीय बुनियादी बातों को दिखाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.