बिहार की नई सरकार में होंगे कौन-कौन से मंत्री, जानिए किसका पत्ता कटेगा और किसे मिलेगी गद्दी

Updated on 15-04-2026 12:55 PM
पटना: बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार ने आकार ले लिया है। आधी इसलिए कि सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली है। यूं समझिए कि बिहार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की जगह उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव होंगे।


डिप्टी सीएम नंबर 1 और 2 का फॉर्मूला भी समझिए

JDU ने डिप्टी सीएम 1 और 2 का फॉर्मूला भी बीजेपी की तरह ही नई सरकार में लागू किया है। उपमुख्यमंत्री की ड्राइविंग सीट पर डिप्टी सीएम नंबर 1 विजय कुमार चौधरी आ गए हैं और विजय कुमार सिन्हा की तरह उनका साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव देंगे। एक तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने JDU के वारिस भी करीब-करीब तय कर दिए हैं। माना जा रहा है कि निशांत के पूरी तरह से राजनीति में आने के बाद उनके लिए इनमें से एक को जगह खाली करनी होगी। खैर ये दूर की कौड़ी है, लेकिन पहले ये समझिए कि सम्राट चौधरी की कैबिनेट में संभावित मंत्री कौन-कौन बन सकते हैं।

पहले समझिए पुरानी सरकार वाला फॉर्मूला

बिहार में 2025 में बनी सरकार में बीजेपी मंत्रियों के मामले में सबसे आगे थे। बीजेपी कोटे से 2025 की नवंबर में 14 मंत्री बनाए गए थे। जबकि JDU ने अपनी तरफ से 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। वहीं लोजपा रामविलास के कोटे से दो मंत्री बनाए गए थे। जबकि जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की RLM से 1-1 मंत्री बनाए गए थे। माना जा रहा है कि इस बार भी लगभग वही फॉर्मूला रहेगा, लेकिन जदयू के मंत्रियों की लिस्ट बढ़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.