अभ‍िरामी कौन हैं, 35 साल की हसीना क्‍यों हो रही ट्रेंड? सब्‍सक्राइबर्स से कहा- यहां कपड़े उतारने नहीं आई

Updated on 09-04-2026 01:50 PM
इंटरनेट में दुनिया में गुरुवार सुबह से ही अभिरामी वेंकटाचलम ट्रेंड हो रही हैं। 35 साल की इस तमिल एक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को कड़ी फटकार लगाई है। अभ‍िरामी उन सेलेब्‍स में से हैं, ज‍िन्‍होंने सब्सक्रिप्शन मॉडल अपनाया है। अब उनकी यह भड़ास अपने सब्सक्राइबर्स की गलत और घटिया मांगों को लेकर निकली है। एक्‍ट्रेस ने दो टूक शब्‍दों में कहा है कि उन्‍होंने यह सब्‍सक्रिप्‍शन अपनी क्रिएटिविटी और आर्टिस्‍ट‍िक तस्‍वीरें शेयर करने के लिए शुरू की थी। उन्होंने पहले यह तरीका कभी नहीं आजमाया था। लेकिन वह दंग हैं कि उनके सब्‍सक्राइबर्स उनसे ओछी तस्‍वीरों की डिमांड कर रहे हैं। यूजर्स की घटिया हरकतों ने नाराज एक्‍ट्रेस ने अब कहा है कि यदि कोई उनसे न्‍यूडिटी की उम्‍मीद लगाकर आया है तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। फिल्‍म NOTA की एक्‍ट्रेस ने कहा कि ऐसे लोग उन्‍हें अभी अनसब्सक्राइब कर सकते हैं। अभ‍िरामी के इस पोस्‍ट ने अब सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू कर दी है।

यदि आप एक इंस्‍टाग्राम यूजर हैं, तो आपने देखा होगा कि कई प्रोफाइल्‍स खासकर इंफ्लुएंसर्स और सेलेब्‍स ने सब्‍सक्रिप्‍शन मॉडल शुरू किया है, जहां एक रकम चुकाने के बाद एक्‍सक्‍लूसिव कंटेंट देखने को मिलता है। जहां तक अभ‍िरामी की बात है, तो उन्‍होंने भी 399 रुपये प्रति महीने के शुल्‍क पर सब्‍सक्रिप्‍शन शुरू किया है। खबर लिखे जाने तक उनके 700 से अध‍िक सब्‍सक्राइर्ब्‍स हैं।

अभ‍िरामी की दो टूक- यहां कपड़े उतार खड़ी रहने नहीं आई

तमिल फिल्‍मों की मशहूर एक्‍ट्रेस अभिरामी, 'बिग बॉस तमिल' का भी हिस्‍सा रही हैं। उन्‍होंने अपने पोस्‍ट की शुरुआत उन सब्‍सक्राइबर्स का शुक्रिया अदा करते हुए किया है, जो उनकी तस्वीरों और क्रिएटिविटी को सपोर्ट कर रहे हैं। एक्‍ट्रेस ने लिखा है, ''मेरे उन सभी प्यारे सब्‍सक्राइबर्स को दिल से धन्यवाद, जो मुझसे बहुत प्यार करते हैं। प्यारे सब्सक्राइबर्स, मैंने यह पेज अपनी कुछ क्रिएटिव तस्वीरें शेयर करने के लिए शुरू किया है। इसे मैंने पहले कभी आजमाया नहीं था और न ही कहीं और पोस्ट किया था। लेकिन अगर कोई यह उम्मीद करता है कि उसने सब्सक्रिप्शन लिया है, और इसलिए मैं यहां उसके लिए कपड़े उताकर नंगी खड़ी रहूंगी, तो आप अभी अनसब्सक्राइब करके जा सकते हैं।'

'यह कोई पोर्न साइट नहीं है।'

सब्‍सक्राइबर्स की ओछी डिमांड पर भड़की एक्‍ट्रेस ने आगे लिखा है, 'कोई मुझे यह न बताए कि मुझे क्या पोस्ट करना है। मैं यहां अपनी क्रिएटिविटी शेयर करने आई हूं। यहां सिर्फ उनका स्वागत है जो इसे इसके कलात्मक रूप में देखते हैं। और एक बात और, यह कोई पोर्न साइट नहीं है।'

कौन हैं अभ‍िरामी वेंकटाचलम

अभ‍िरामी वेंकटाचलम मूल रूप से तमिल फ‍िल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री की एक्‍ट्रेस हैं। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। चेन्‍नई में 9 मार्च 1991 को पैदा हुईं अभ‍िरामी ने 2017 में 'मिस तमिलनाडु' का ख‍िताब जीता था। इसके बाद 2018 में रिलीज विजय देवरकोंडा की फिल्‍म 'Nota' से उन्‍होंने बड़े पर्दे पर डेब्‍यू किया। वह थाला अजित कुमार भी फ‍िल्म 'Nerkonda Paarvai' में काम कर चुकी हैं। साल 2022 में वह आर माधवन की फिल्‍म 'रॉकेट्री' में भी नजर आई थीं। वह आठ साल के करियर में अब तक 10 फिल्‍में कर चुकी हैं।

टीवी पर 'बिग बॉस' से मिली पॉपुलैरिटी

अभ‍िरामी की पिछली रिलीज OTT पर 'अनंता' है। वह Bigg Boss Tamil के स्पिन-ऑफ वर्जन Bigg Boss Ultimate के पहले सीजन की कंटेस्‍टेंट भी थीं। वह इसकी 5वीं रनर-अप रहीं। इसके अलावा वह तमिल रियलिटी शो 'Star Wars' की होस्ट रह चुकी हैं।

OTT पर वेब सीरीज से भी जमाई धाक

'मिस तमिलनाडु' बनने से पहले 2016 में अभिरामी को वेब सीरीज 'Ctrl Alt Delete' में देखा गया। अभ‍िरामी तमिल फिल्‍मों, टीवी और ओटीटी, तीनों ही इंडस्‍ट्री में पॉपुलैरिटी बटोर चुकी हैं। साल 2019 में रिलीज वेब सीरीज 'इरु ध्रुवम' में वह लीड रोल में नजर आई थीं, जिसकी खूब तारीफ हुई। फिलहाल, वह 'नेरुनजी' और 'अगस्‍त 27' नाम की दो फिल्‍मों के लिए शूटिंग कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
 31 July 2026
'रामायणम्' से दर्शकों को बहुत उम्मीदें हैं, पर साथ ही मन में सवाल भी उठते रहे हैं कि राम के किरदार में रणबीर कपूर और सीता के किरदार में साई…
 31 July 2026
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लंदन में हाल की एक आउटिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, सुहाना खान और…
 31 July 2026
कई महीनों के इंतजार के बाद, नितेश तिवारी की 'रामायणम्' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर यह पौराणिक फिल्म कई अहम किरदारों…
 30 July 2026
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया…
 30 July 2026
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
Advt.