कौन हैं राजीव मिश्रा? जो CISF में संभालेंगे बड़ी भूमिका
वहीं, 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के पद पर भेजा गया है। राजीव मिश्रा वर्तमान में बिहार के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) में डीआईजी के रूप में तैनात थे। एटीएस जैसे संवेदनशील विभाग में काम करने का उनका अनुभव अब सीआईएसएफ के माध्यम से देश के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में काम आएगा।बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा सरकार की नजर में पटना एसपी रहते हुए आ गए थे। उनका रहते हुए पटना के क्राइम में गिरावट आई थी।
