अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरुख के लिए क्या बोले ओवैसी, रखी 2 डिमांड

Updated on 30-08-2022 04:51 PM
झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने नाबालिग अंकिता को जिंदा जलाकर मार डाला। इस घटना को लेकर पूरे राज्य में आक्रोश है और हिंदू संगठन सड़कों पर उतरे हुए हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। ओवैसी ने अंकिता को जिंदा जलाए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष अदालत का गठन किया जाए। ओवैसी ने कहा कि एक युवक द्वारा लड़की को जिंदा जलाए जाने की घटना 'हैवानियत' है।
     
एआईएमआईएम प्रमुख ने मीडिया से कहा, ''मैं न केवल इस घटना की निंदा करता हूं, बल्कि झारखंड सरकार से इस मामले से सख्ती से निपटने की मांग भी करता हूं। यदि संभव हो तो इस मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष अदालत का गठन किया जाए। आरोपी को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए।''
     
गौरतलब है कि 23 अगस्त को झारखंड के दुमका में एकतरफा प्रेम के मामले में आरोपी शाहरुख ने अंकिता के कमरे में खिड़की से पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा दी। इस घटना के समय युवती अपने कमरे में सो रही थी। बुरी तरह झुलस गई युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया जहां रविवार तड़के उसकी मौत हो गई। आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.