रोटी के साथ पकौड़ा खाने के लिए क्या-क्या करते थे अमिताभ बच्चन

Updated on 25-08-2022 06:13 PM

कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन गेम के बीच में कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार बातें करते रहते हैं। वह कई बार अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े इंट्रेस्टिंग खुलासे भी करते हैं। लेटेस्ट एपिसोड में सोमेश्वर सकपाल अच्छा खेले। उनके बाद अमिताभ बच्चन ने हॉटसीट पर कंटेस्टेंट प्रशांत शर्मा का स्वागत करते हैं। प्रशांत नैनीताल से आए थे। उनके शहर का नाम सुनकर बिग बी खुश हो जाते हैं औऱ बताते हैं कि यह जगह उनके काफी करीब है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि वहां उन्होंने पढ़ाई की थी साथ में कुछ शरारतें भी याद कीं। 

बिग बी ने सीखा होटल मैनेजमेंट

कंटेस्टेंट प्रशांत होटल मैनेजमेंट के टीचर हैं, यह जानकर अमिताभ बच्चन उनके काम के बारे में उत्सुकता दिखाते हैं। बिग बी पूछते हैं कि वह क्या पढ़ाते हैं। इस पर प्रशांत बताते हैं, होटल मैनेजमेंट से जुड़े विषय जैसे फूड्स ऐंड बेवेरेज, इन्हें कैसे सर्व करना है और कैसे पैसे कमाना है। लेकिन अब मैं पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट पढ़ा रहा हूं क्योंकि इसकी हर जगह जरूरत है।

अमिताभ बच्चन ने बताया मजेदार किस्सा

प्रशांत अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, सर आप नैनीताल में पढ़े हैं, उस वक्त आपका फेवरिट रेस्ट्रॉन्ट कौन सा होता था। इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया, उस टाइम रोटी के साथ एक पकौड़ा बहुत बढ़िया बनता था, जहां हमारी सड़क जाती थी। आलू की सब्जी होती थी रोटी में बांधकर मिलती थी तो बहुत अच्छा लगता था खाने में। उसके लिए हम बाउंड्री वॉल फांदकर जाते थे। अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि उन लोगों के लिए बाउंड्री वॉल चढ़कर जाना बहुत आसान था क्योंकि हमारे बगल में लेडीज का स्कूल था तो हम अक्सर दीवार पर चढ़कर उन्हें देखने जाते थे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.