सुप्रसिद्ध इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र “ज्ञान भारतम् मिशन” के तहत सम्मानित

Updated on 10-04-2026 12:12 PM

रायपुर। सुप्रसिद्ध इतिहासकार आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र को “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत भारतीय सांस्कृतिक धरोहर एवं प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह अवसर जिले के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन रायपुर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  कुमार बिस्वरंजन द्वारा आचार्य मिश्र के निवास पर पहुँचकर उन्हें सम्मानित किया गया। अधिकारियों के कर-कमलों से प्राप्त यह सम्मान आचार्य मिश्र के वर्षों के शोध, तप एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आचार्य मिश्र के दुर्लभ संग्रहालय एवं ग्रंथालय का अवलोकन भी किया। इस दौरान बाबू रेवाराम ‘पण्डित’ द्वारा रचित तवारीख हैहयवंशी राजाओं की (1858) की पांडुलिपि, पंडित सुंदरलाल शर्मा की देश की एकमात्र हस्तलिखित जेल पत्रिका “श्री कृष्ण जन्म स्थान”, रानी दुर्गावती कालीन दुर्लभ गीता की पांडुलिपि, वर्ष 1845 से 1905 तक की “कोलकाता रिव्यू” सहित ताड़पत्र एवं संस्कृत की विभिन्न पांडुलिपियाँ प्रदर्शित की गईं। इसके अतिरिक्त बस्तर भूषण पंडित केदारनाथ ठाकुर, बाबू प्यारेलाल गुप्त एवं यतियतन लाल की हस्तलिखित दैनिक डायरियाँ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.