हम यहां बाजार जीतने नहीं आए 3 लाख का दांव और अब 2 करोड़ का टर्नओवर, ऐसे पलटी किस्‍मत

Updated on 17-07-2026 01:19 PM
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार की ओर रुख किया। अपनी मेहनत के दम पर बेहद सफल फूड ब्रांड खड़ा कर दिया। इसका नाम BenneBae है। सिर्फ 3 लाख के शुरुआती निवेश से डोंबिवली की एक छोटी सी 10x10 फीट की दुकान से इसकी शुरुआत हुई। आज इसका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ रुपये का है। यह फूड स्‍टार्टअप शुद्ध मक्खन से भरपूर 'बेन्‍ने डोसा' बेचता है। आइए, यहां अमन सेन की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

ऐसे शुरू हुआ कारोबारी सफर

साल 2016 में 10वीं और फिर साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद अमन सेन ने सेल्स की बुनियादी बातें सीखीं। 'रिच डैड पुअर डैड' किताब पढ़कर बिजनेस की दुनिया की तरफ आकर्षित हुए। मुंबई यूनिवर्सिटी से बीएससी आईटी और फिर बीएमएम की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए कॉल सेंटर में नौकरी की। क्रिकेट कोचिंग में हाथ आजमाया। फिर 'सिनेमैजिक प्रोडक्शंस' नाम से एक सफल वेडिंग और कमर्शियल फोटोग्राफी कंपनी की शुरुआत की। इसी दौरान साल 2022 में बेंगलुरु में एक लग्जरी शादी की शूटिंग पड़ी। इस दौरान उन्होंने वहां के पारंपरिक 'बेन्‍ने डोसा' का स्वाद चखा। डोंबिवली-कल्याण क्षेत्र में इस असली स्वाद की कमी को भांपते हुए उन्होंने मार्च 2025 में अपने फूड स्‍टार्टअप की नींव रखी।

सिर्फ 3 लाख रुपये से शुरुआत

अमन ने अपनी सेविंग और पिता के आर्थिक सहयोग से करीब 3 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से डोंबिवली की एक छोटी दुकान में अपना पहला आउटलेट बनाया। बजट सीमित था। इस कारण उन्होंने अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके खुद ही रेस्तरां का मेनू बोर्ड डिजाइन किया। अमन ने पारंपरिक विज्ञापनों या महंगे इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग पर पैसे खर्च नहीं किए। इसके बजाय अपनी सिनेमैटोग्राफी की कला का इस्तेमाल किया। दुकान के निर्माण के दौरान के पर्दे के पीछे के वीडियो और संघर्षों को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू किया। इस रियल कंटेंट ने लॉन्च से पहले ही ग्राहकों में इतना क्रेज पैदा कर दिया कि उद्घाटन के पहले ही दिन दुकान खुलने से पहले 50 से अधिक ग्राहक कतार में खड़े थे। सारा स्टॉक सिर्फ 30 मिनट में बिक गया

क्‍वालिटी को बनाया यूएसपी

अमन ने शुरुआत से ही तय कर लिया था कि वह कीमत के बजाय केवल क्वालिटी के दम पर बाजार में उतरेंगे। जहां स्थानीय स्तर पर साधारण डोसा 40–50 रुपये में बिकता था। वहीं, उन्‍होंने अपने सिग्नेचर पोडी मसाला डोसा की कीमत 160 रुपये रखी। इसमें शुद्ध मक्खन, प्रीमियम घी और 15 सामग्रियों से तैयार सिग्नेचर लाल चटनी का इस्‍तेमाल किया गया। पहले ही महीने में केवल शाम को 4 घंटे खुलकर इस आउटलेट ने करीब 12 लाख रुपये का मंथली रेवेन्‍यू कमाया। मांग बढ़ने पर जब उनका मुख्य शेफ अचानक काम छोड़ गया, तो घबराने के बजाय अमन ने खुद किचन संभाला। स्वाद से समझौता किए बिना काम जारी रखा। ग्राहकों की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए उन्होंने कल्याण में 500 वर्ग फीट का दूसरा AC आउटलेट खोला। ऑपरेशन्स को आसान बनाने के लिए एक बड़ा प्रिपरेशन किचन भी तैयार किया। स्‍टार्टअप पीडिया को दिए इंटरव्‍यू ने अमन ने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी यूएसपी यह है कि हम सब कुछ दिल, आत्मा और पूरे समर्पण के साथ तैयार करते हैं। हम यहां बाजार जीतने नहीं आए हैं। हम यहां ईमानदारी से अपना काम करने, हर दिन सीखने, लगातार सुधार करने और अपनी राह पर चलने आए हैं।'

अब 2 करोड़ का टर्नओवर

स्‍टार्टअप की लोकप्रियता को देखते हुए अमन ने इसका विस्तार मुंबई और पुणे जैसे शहरों में फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए किया। आज स्‍टार्टअप के ज्‍यादातर आउटलेट लगभग 1,000 वर्ग फीट में फैले हैं। हर आउटलेट पर रोज 500 से 1,000 ग्राहक आ रहे हैं। केवल चार तरह के डोसे, तीन प्रकार की इडली और पारंपरिक फिल्टर कॉफी के सीमित लेकिन बेहतरीन मेनू के साथ ब्रांड ने अपने स्वाद की निरंतरता बनाए रखी है। वर्तमान में स्‍टार्टअप सीधे आउटलेट बिक्री, फ्रेंचाइजी फीस और रॉयल्टी के जरिये सालाना 2 करोड़ रुपये का शानदार रेवेन्यू जेनरेट कर रहा है। इसमें कंपनी के स्वामित्व वाले आउटलेट्स से लगभग 21% का शुद्ध प्रॉफिट मार्जिन मिल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
 31 July 2026
मुंबई: गुजरात की एक एफएमसीजी कंपनी है गोकुल एग्रो रिसोर्सेज (Gokul Agro Resources)। इसके शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग शेसन के दौरान NSE पर 7% से ज़्यादा चढ़ गए। विभिन्न तरह…
 31 July 2026
नई दिल्ली: मेटल और माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर पिछले सत्र…
 31 July 2026
अगस्त का महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आ रहा है। इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियम, एलपीजी सिलेंडर की कीमत, विंडफॉल टैक्स, ITR डेडलाइन, क्रेडिट कार्ड…
 30 July 2026
नई दिल्ली: रुपये की गिरावट को थामने के लिए आरबीआई ने पिछले शुक्रवार को करीब $7 बिलियन बाजार में झोंके। यह कई महीनों में एक दिन में किया गया सबसे…
Advt.