भिलाई में अब वैज्ञानिक तरीके से होगा जल संरक्षण, ‘जल रक्षा भिलाई’ की शुरुआत

Updated on 13-08-2026 12:11 PM
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई, IIT भिलाई और केंद्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) के संयुक्त सहयोग से ‘जल रक्षा भिलाई’ एकीकृत जल संरक्षण एवं प्रबंधन पहल को लागू करने की दिशा में पहली समन्वय बैठक हुई। बैठक में भिलाई की जल संबंधी समस्याओं के वैज्ञानिक और तकनीकी समाधान तैयार करने पर चर्चा की गई।

बैठक में गर्मियों में पानी की कमी, बारिश के दौरान जलभराव, पेयजल में सीवेज के पानी के मिश्रण और जल के कम पुन: उपयोग जैसी समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया। बोरवेल रिचार्ज शाफ्ट का तत्काल निर्माण शुरू करने और प्राक्कलन के आदान-प्रदान के बाद आवश्यक स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर भी जोर दिया गया।

GIS से होगी जल निकासी और भूजल क्षमता की पहचान
परियोजना के तहत GIS और आधुनिक तकनीक के जरिए भिलाई के प्राकृतिक जल निकासी तंत्र का अध्ययन किया जाएगा। जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर कम लागत वाले वैज्ञानिक समाधान सुझाए जाएंगे। इसके साथ ही सीवेज और जलापूर्ति लाइनों की स्थिति का अध्ययन तथा समस्या वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन किया जाएगा।

GIS आधारित भूजल मानचित्रण के जरिए उन क्षेत्रों की पहचान की जाएगी, जहां भूजल पुनर्भरण की क्षमता सबसे अधिक है। ऐसे स्थानों पर कम लागत वाली रिचार्ज संरचनाएं विकसित करने के सुझाव दिए जाएंगे।

2027-28 के मानसून से पहले संरचनाएं पूरी करने का लक्ष्य
बैठक में सतही जल पर निर्भरता बढ़ाने, रासायनिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों की पहचान और वैज्ञानिक उपचार, रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में सुधार तथा जल संरक्षण को लेकर प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता पर भी चर्चा हुई।

‘जल रक्षा भिलाई’ की कार्ययोजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। आवश्यक जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण संरचनाओं का निर्माण 2027-28 के मानसून से पहले पूरा करने की योजना है। इसके लिए डीपीआर तैयार करने, स्वीकृति और निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

इस पहल का ध्येय वाक्य है, “जल रक्षा भिलाई — सतत भविष्य के लिए विज्ञान-आधारित जल सुरक्षा।” निगम, IIT भिलाई और CGWB का संयुक्त प्रयास शहर में दीर्घकालिक जल सुरक्षा, बेहतर जल प्रबंधन और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.