सुबह उठकर CBI, ED का खेल शुरू कर देते हैं, केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा; महंगाई, बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

Updated on 21-08-2022 06:46 PM

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश के विकास पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वो देश के खिलाफ काम कर रही है। रविवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब देश बेरोजगारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है तो ऐसे समय में केद्र सरकार देश के खिलाफ काम कर रही है। 

एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए। उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज़ सुबह उठकर CBI, ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?'

ये क्या नौटंकी है मोदी जी? - बोले सिसोदिया

इससे पहले अपने खिलाफ लुकाउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बिफर पड़े हैं। मनीष सिसोदिया ने भी एक ट्वीट कर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मैं खुलेआम घूम रहा हूं। बताइए कहां आना है?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.