'वी द छोटू': राहुल गांधी के मार्च में नेहा बोरा को तवज्जो मिलने पर NSUI नाराज, बदल दिया था व्हाट्सएप ग्रुप का नाम

Updated on 17-10-2026 11:13 AM
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रमों और मंचों पर वामपंथी छात्र संगठन 'आइसा' (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को तवज्जो मिलने से NSUI की नाराजगी सामने आई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च के बाद NSUI ने व्हाट्सएप ग्रुप का नाम बदलकर 'We The Chhotu' कर दिया था। हालांकि, बाद में राहुल गांधी से मिलने के बाद फिर से ग्रुप का नाम बदलकर सही किया गया।

दरअसल, 12 अक्टूबर को, जब INDIA गठबंधन के नेता कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च कर रहे थे, तो नेहा बोरा और प्रियंका गांधी को सबसे आगे रखा गया था। खास बात यह थी कि राहुल गांधी दोनों को कुछ ज्यादा ही अहमियत दे रहे थे।
नेहा बोरा उस बस में भी दिखीं जिसमें बड़े नेता सवार थे, और बाद में उस ट्रक पर भी नजर आईं, जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में कुछ चुनिंदा लोगप्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के बीच खड़े थे। वहां NSUI के नेता भी मौजूद थे, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ भी शामिल थे।

नेहा बोरा को खाज तवज्जो देने से नाराज हुए NSUI कार्यकर्ता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में NSUI के पुराने कार्यकर्ता को उतनी वैल्यू नहीं मिली जितना की नेहा बोरा को मिल रहा था। वे इस बात से नाराज थे कि जहां एक तरफ वे पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ मंच किसी और संगठन के नेता को सौंप दिया गया।

अगले दिन भी नेहा बोरा को राहुल गांधी के आवास पर देखा गया

वहीं, NSUI की भारी नाराजगी के बावजूद, अगले दिन नेहा बोरा को राहुल गांधी के आवास पर देखा गया। चुनाव आयोग, जंतर-मंतर, राजघाट, राष्ट्रपति भवन और सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की कोशिशों के बाद, 13 अक्टूबर की शाम को राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन के सभी सांसदों, कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं और नेहा बोरा समेत कुछ छात्र नेताओं को अपने आवास पर चाय पर बुलाया और उन्हें धन्यवाद दिया।

कांग्रेस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को भी न्योता भेजा था, लेकिन वे दिल्ली से बाहर होने के कारण इसमें शामिल नहीं हो सके। चाय के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें बोरा को भी बोलने का मौका दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग की है। दोनों तिहाड़ जेल में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।CJP की कानूनी टीम…
 18 October 2026
बाहर बारिश हो रही थी। कोई भी बाहर नहीं जाना चाहता था। बारिश से बचने के लिए एंट्री गेट पर खड़े लोग अंदर आने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। भीड़…
 18 October 2026
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों का शहर के 3 अलग-अलग…
 18 October 2026
 देश में मानसून के अंतिम फेज के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 18 अक्टूबर…
 18 October 2026
जतिन टक्कर, नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली समेत कई जगहों पर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी समेत…
 18 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि कानूनी पेशा कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है, क्योंकि इसमें बौद्धिक स्वतंत्रता के साथ-साथ निष्पक्षता और किसी…
 18 October 2026
लेखक: स्वामीनाथन एस. अंकलेसरिया अय्यरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी कई महीने बाकी हैं। राजनीति के लिहाज से यह एक बहुत लंबा समय होता है। लेकिन दिल्ली में ' कॉकरोच…
 18 October 2026
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से जुड़े एक अहम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई लोक सेवक रिश्वत मांगते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे बड़े…
 17 October 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शनों में शुक्रवार को एक नया मोड़ आया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और…
Advt.