'उत्तर रामायण' का कुश आज है 1400 करोड़ की कंपनी का मालिक, वर्ल्ड बैंक में काम, फिर कॉर्पोरेट में बनाया नाम

Updated on 29-04-2026 01:33 PM
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की। इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने कुछ वर्षों बाद उत्तर रामायण को बनाया। इस शो में भगवान राम और देवी सीता के दो बेटों, लव और कुश की कहानी दिखाई गई। 1988 में प्रसारित 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाने वाले एक्टर आज 1,400 करोड़ रुपये की

'उत्तर रामायण' का कुश अब कहां है?

रामानंद सागर की 'उत्तर रामायण' में लव का किरदार स्वप्निल जोशी ने निभाया था, जबकि कुश का किरदार मयूरेश क्षत्रमाडे ने निभाया था। हम मयूरेश के बारे में बात कर रहे हैं। उत्तर रामायण से लोकप्रियता हासिल करने के बाद, उन्होंने महज 13 साल की उम्र में अभिनय को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दिया।


अमेरिका के वर्ल्ड बैंक में किया काम

IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, मयूरेश क्षत्रमाडे अमेरिका चले गए, जहां उन्होंने फाइनेंस की पढ़ाई की और व्यापार जगत की बारीकियों को समझा। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, मयूरेश ने 2003 से शुरू होकर काफी समय तक वर्ल्ड बैंक में रिसर्चर के तौर पर काम किया, जिसके बाद वे कॉर्पोरेट जगत में पूरी तरह से एक्टिव हो गए।
कंपनी के मालिक हैं। आइए इस कहानी को और जानें।

इस शो में भगवान राम और देवी सीता के दो पुत्रों, लव और कुश की कहानी दिखाई गई थी। 1988 में प्रसारित उत्तर रामायण में कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता मयूरेश क्षत्रमाडे आज 1400 करोड़ रुपये की कंपनी के मालिक हैं।

मयूरेश क्षत्रमाडे की 1400 करोड़ की कंपनी

मयूरेश क्षत्रमाडे ने इस क्षेत्र में अपनी सबसे बड़ी व्यावसायिक उपलब्धि 2016 में हासिल की, जब उन्हें वैश्विक विपणन प्लेटफॉर्म कंपनी कमीशन जंक्शन का सीईओ नियुक्त किया गया। वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण के बल पर, मयूरेश क्षत्रमाडे ने कंपनी को 2022 तक 1,400 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने में सफलता दिलाई।

मयूरेश का परिवार न्यूयॉर्क में

आज एक सफल बिजनेसमैन के रूप में, मयूरेश अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। वो अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क में रहते हैं। 'उत्तर रामायण' में कुश के किरदार में मयूरेश को आज भी याद किया जाता है और उन्हें टेलीविजन के दर्शक बेहद पसंद करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.