नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से खेती बनी अधिक लाभकारी, बढ़ी आय और फसल की गुणवत्ता

Updated on 23-06-2026 01:03 PM

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कचंदा निवासी किसान भरत दिवाकर ने यह साबित कर दिया है कि खेती में नई तकनीकों को अपनाकर कम संसाधनों में भी बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। लगभग तीन एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले भरत दिवाकर पहले बढ़ती लागत और उत्पादन की अनिश्चितता से परेशान रहते थे, लेकिन अब उनकी मेहन त और आधुनिक सोच ने उन्हें एक सफल किसान के रूप में पहचान दिलाई है। 

कृषि विभाग के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी फसलों में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रयोग शुरू किया। शुरुआत में उन्होंने इसे एक नए प्रयोग के रूप में अपनाया, लेकिन कुछ ही समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे। फसलों को आवश्यक पोषक तत्व संतुलित मात्रा में मिलने से उनकी गुणवत्ता में सुधार हुआ और उत्पादन में भी वृद्धि दर्ज की गई।

किसान भरत दिवाकर बताते हैं कि पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में नैनो उर्वरकों का उपयोग सरल है और कम मात्रा में भी बेहतर परिणाम मिलते हैं। इससे उर्वरक पर होने वाला खर्च घटा है, वहीं परिवहन और उपयोग में भी सुविधा हुई है। कम लागत और बेहतर उत्पादन के कारण उनकी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पहले यूरिया की बड़ी बोरी खेतों के अंदर लाने ले जाने और खेतों में भी छिड़काव करने में समस्या होती थी और आप छोटे डिब्बे में आने वाला नैनो यूरिया कहीं भी आराम से ले जाया जा सकता है और प्रयोग किया जा सकता है। किसान भरत दिवाकर का उनका कहना है कि यदि किसान समय के साथ नई तकनीकों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों को अपनाएं, तो कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और समृद्ध बन सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.