’कलेक्टर रोक्तिमा ने निर्माणाधीन घर देखकर कहा-अब पक्की छत देगी सुकून की छांव’

Updated on 21-05-2026 12:10 PM

कोरिया। जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने मंगलवार को बैकुंठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरदिया पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों से मुलाकात की और निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही लक्ष्मी देवांगन तथा यशोदा देवांगन के निर्माणाधीन घरों को देखकर कहा कि अब यह पक्की छत उनके जीवन में सुकून और सुरक्षा की नई छांव लेकर आएगी।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर यादव ने हितग्राहियों से बातचीत करते हुए आवास निर्माण की प्रगति, प्राप्त किश्तों तथा आजीविका के संबंध में जानकारी ली। लक्ष्मी देवांगन ने बताया कि वे आंगनबाड़ी सहायिका हैं तथा उनके और उनकी बहन यशोदा देवांगन के पति का निधन हो चुका है। दोनों बहनें एक-दूसरे का सहारा बनकर एक ही स्थान पर अपना पक्का घर तैयार कर रही हैं।

अपनी भावनाएं साझा करते हुए दोनों बहनों ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें पक्के घर में रहने का अवसर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है।

कलेक्टर यादव ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि हर व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। उन्होंने हितग्राहियों को आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बरसों की कठिनाइयों के बाद अब यह घर उनके जीवन में राहत और आत्मविश्वास लेकर आएगा।

मौके पर उपस्थित जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने हितग्राहियों को मई माह के अंतिम सप्ताह तक स्लैब कार्य पूर्ण करने की सलाह दी, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। गांव में कलेक्टर की इस आत्मीय मुलाकात और हितग्राहियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की सराहना की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.