टीवी आउट ऑफ स्टॉक, स्मार्टफोन-लैपटॉप की बिक्री में उछाल, रिलायंस रिटेल ने बना दिया रेकॉर्ड

Updated on 17-08-2026 05:12 PM
नई दिल्ली: इंडिपेंडेंस डे पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी की बिक्री में शानदार इजाफा देखने को मिला। कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद बिक्री में उछाल फेस्टिव सीजन के लिए अच्छा संकेत है। इंडिपेंडेंस डे पर ब्रांड्स, रिटेलर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को काफी फायदा हुआ। पिछले साल के मुकाबले सभी कैटेगरी में बिक्री की वैल्यू में 25% तक और वॉल्यूम में 5-7% तक की बढ़ोतरी हुई। फेस्टिव सीजन इस महीने के आखिर में ओणम से शुरू होकर दिवाली तक चलेगा। इसे देश में खरीदारी के लिए सबसे बेहतर समय माना जाता है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इंडिपेंडेंस डे पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और टेलीविजन सेट की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी गई जबकि पिछले 10 महीनों में इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण इनकी कीमतों में 40% तक की बढ़ोतरी हुई थी। एक एग्जीक्यूटिव ने बताया कि फ्लिपकार्ट पर कई आईफोन और टेलीविजन मॉडल पूरी तरह बिक गए।

टीवी आउट ऑफ स्टॉक

ऐमजॉन इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और ब्यूटी समेत सभी कैटेगरी में मांग सामान्य से दोगुनी से ज्यादा बढ़ गई और ज्यादा लोगों ने प्रीमियम प्रोडक्ट्स को चुना। ऑनलाइन पर फोकस करने वाली टीवी मेकर सुपर प्लास्ट्रोनिक्स ने अपने लाइसेंस वाले टीवी ब्रांड्स कोडक, थॉमसन और Blaupunkt का पूरा स्टॉक ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट दोनों पर बेच दिया।

कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटिव्स ने कहा कि वैल्यू के हिसाब से बिक्री में बढ़ोतरी की वजह शोरूम में ज्यादा लोगों का आना, वॉल्यूम में बढ़ोतरी और प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ना था। कुछ कैटेगरी में ज्यादा कीमतें भी एक वजह रहीं। हालांकि, डिस्काउंट की वजह से असर थोड़ा कम रहा। इससे पता चलता है कि कंज्यूमर की मांग में व्यापक बढ़ोतरी हुई है।

रिलायंस का रेकॉर्ड

भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन रिलायंस रिटेल ने अपनी अब तक की सबसे अच्छी इंडिपेंडेंस डे सेल दर्ज की। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ों और अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जियोमार्ट में 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। इसी तरह डिपार्टमेंट स्टोर चेन लाइफस्टाइल ने पिछले साल के मुकाबले दोहरे अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की।

इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर विजय सेल्स ने 20% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि वॉल्यूम में 5% की बढ़ोतरी हुई। लाइफस्टाइल इंटरनेशनल के चीफ एग्जीक्यूटिव देवराजन अय्यर ने कहा, 'इस साल इंडिपेंडेंस डे सेल बहुत अच्छी रही, जिससे तिमाही में अच्छी बढ़ोतरी दिखेगी। कंज्यूमर का मूड अच्छा है, लोग स्टोर में वापस आ रहे हैं, और बिक्री में बढ़ोतरी बिलिंग वैल्यू के बजाय वॉल्यूम में बढ़ोतरी की वजह से हुई है।'

ऑनलाइन बिक्री

ब्रांड्स और मार्केटप्लेस के अनुसार ऑनलाइन रिटेलर्स को उम्मीद से बेहतर बिक्री मिली। फ्लिपकार्ट ने मोबाइल, बड़े अप्लायंसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, होम, लाइफस्टाइल और ग्रॉसरी समेत सभी कैटेगरी में अनुमान से ज्यादा बिक्री दर्ज की। सुपर प्लास्ट्रोनिक्स के चीफ एग्जीक्यूटिव अवनीत सिंह मारवाह ने कहा कि उनके सभी टीवी स्टॉक का बिक जाना उम्मीद से कहीं ज्यादा था क्योंकि इस साल अब तक मांग कम रही थी।

उन्होंने कहा, 'हमने साल-दर-साल 14% की ग्रोथ हासिल की, लेकिन अगर हमारे पास स्टॉक होता, तो हम आसानी से 20% की ग्रोथ हासिल कर सकते थे। त्योहारी सीजन के अलावा, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की सेल खरीदारी के सबसे बड़े मौकों में से हैं। ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस ने अगस्त के दूसरे हफ्ते में अपनी स्वतंत्रता दिवस सेल शुरू की जबकि ऑफलाइन रिटेलर्स ने गुरुवार-शुक्रवार से प्रचार बढ़ाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 October 2026
नई दिल्ली: भारत अपनी जरूरत का करीब 90% कच्चा तेल आयात करता है। लेकिन भारत भारी मात्रा में रिफाइंड पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का निर्यात करता है। इस फाइनेंशियल ईयर में अप्रैल-सितंबर…
 27 October 2026
नई दिल्ली: अगर कुछ नया करने का जुनून हो, तो सीमित संसाधन भी रास्ता नहीं रोक सकते। उत्तराखंड के रवि टम्टा इसका उदाहरण बन रहे हैं। उनके पास इंजीनियरिंग की…
 27 October 2026
इलॉन मस्क के AI प्लेटफॉर्म 'ग्रोक' ने फिल्म मेकिंग में एंट्री कर ली है। मस्क ने कुछ समय पहले दावा किया था कि वे साल के अंत तक एक फुल-लेंथ…
 27 October 2026
वॉशिंगटन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक पीबीसी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO लाने की प्लानिंग कर रही है। इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास आवेदन…
 27 October 2026
एपल के पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ की स्क्रीन में परेशानी आ रही है। फोन की अंदर की स्क्रीन के टूटने और क्रैक होने की शिकायतें आ रही हैं। एपल…
 27 October 2026
केदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज यानी 26 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10…
 27 October 2026
नई दिल्ली, माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात…
 26 October 2026
नई दिल्ली: 10 रुपये की चाय बेचकर भी बड़ा बिजनेस खड़ा किया जा सकता है। काफी लोगों ने चाय के बड़े स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं स्टॉल या दुकान…
 26 October 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भारत से बड़ी कमाई शुरू कर दी है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की…
Advt.