उत्तराखंड के मुद्दों पर खुलकर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

Updated on 01-05-2026 12:19 PM
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर, ऐसे तमाम मुद्दों पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात की महेश पांडे ने।

आप राज्य में अवैध खनन, गिरती कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहे हैं। आखिर नाराजगी क्या है आपकी?
मेरी नाराजगी किसी से भी नहीं। जनप्रतिनिधि होने के नाते जब हम सत्ता में होते हैं तो राज्य और जनता के प्रति जो जिम्मेदारी है, उसका अनुपालन नियम अनुकूल हो, इसकी कोशिश रहती है। मैं हरिद्वार से सांसद हूं। वहां और कई दूसरे जिलों से शिकायत आ रही थी कि खनन में माफिया घुस चुके हैं और नियमों को तोड़ा जा रहा है। मैंने मुख्यमंत्री से बात की और अधिकारियों से भी मामले को देखने को कहा, लेकिन खनन माफिया न सरकार को कुछ समझते हैं और न जनप्रतिनिधियों को, इसलिए मैंने मामला उठाया। मंत्री हों या मुख्यमंत्री, उनको नियमों के बारे में अधिकारी खासतौर पर उनके सचिव बताते हैं। नियमों को लागू कैसे करना है, यह सीएम तय करते हैं।
आपने संसद में उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन का मुद्दा उठाया, जबकि सरकार तो कहती है कि उसने इससे कई गुना अधिक राजस्व जुटाने में सफलता पाई है।
यह बात 100% सच है कि खनन से राजस्व बढ़ा है, लेकिन कई बार धन गौण हो जाता है, विशेषकर जब पर्यावरण को क्षति पहुंचने लगती है। पिछले दिनों दुनिया के सर्वाधिक गर्म शहरों की जो लिस्ट आई, उसमें 92 शहर भारत के हैं। ऐसे में हमें पर्यावरण की अनदेखी के प्रति सजग रहने की जरूरत है। हर साल आग से हमारे जंगल, वन्यजीव खाक हो जाते हैं। अवैध खनन जैसी गतिविधियों की हमें बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

आपने बेरोजगारों पर लाठीचार्ज पर सवाल उठाए। अपराध रोकने में पुलिस की विफलता पर भी बात की। क्या यह सरकार से मोर्चा लेना नहीं?
बेरोजगारों के आंदोलन में न तोड़फोड़ हुई, न हिंसा। वे अपनी मांग शांतिपूर्ण तरीके से रख रहे थे। सरकार की भी जिम्मेदारी थी है कि उनकी बात सुनना। मैंने यही बात कही और मुख्यमंत्री ने मेरी बात पर गौर किया। वह धरनास्थल पर पहुंचे और उनकी मांग मानते हुए परीक्षा पेपर लीक की CBI जांच का निर्णय लिया। मैंने जो किया, वह सरकार से मोर्चा लेना नहीं, उसकी सहायता करना हुआ।

इन दिनों चारधाम यात्रा से भारी अव्यवस्था की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई जगह भीड़ बेकाबू होने से यात्रियों को परेशानी हुई। क्या आपको लगता है कि आपके समय में गठित देवस्थानम बोर्ड से दिक्कत कम होती?
चारधाम में जिस तरह श्रद्धालु बढ़ रहे हैं, हमें निर्णय लेना ही होगा। हमने त्वरित निर्णय लेने के लिए बोर्ड बनाया था। कई बार स्थितियां ऐसी होती हैं कि वहीं पर फैसला करना होता है। हमने तब इसके लिए FCRA लाइसेंस भी हासिल कर लिया था। विदेश में रह रहे कई हिंदू यहां दान भेजना चाहते हैं। इससे इनके विकास में योगदान मिलता। देवस्थानम बोर्ड जब विधानसभा में पास हुआ, तब मैं वहां मौजूद तक नहीं था। इस बोर्ड से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प हो सकता था।

उत्तराखंड BJP में अंतर्कलह है?
किसी अंतर या बाहरी कलह की बात ही कहां है। आज पार्टी में लाखों नेता और उससे कहीं ज्यादा कार्यकर्ता हैं। सब आगे बढ़ना चाहते हैं। आगे बढ़ने की कोशिश को अंदरूनी झगड़े से नहीं जोड़ना चाहिए। जब बात पार्टी की आती है, तो

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 October 2026
नई दिल्ली: रक्षा सचिव राजेश सिंह ने एक अहम जानकारी देते हुए बताया है कि यूरोप अब भारत में बने सैन्य उपकरणों के लिए एक फल-फूल रहा बाजार बन गया…
 24 October 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश भर के सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि वे एक बार इस्तेमाल होने वाले मेडिकल उपकरणों और सर्जिकल सामानों का…
 24 October 2026
नई दिल्ली: भारत 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में 12 वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी करेगा। इस बैठक में रूस, ईरान, चीन, ब्राजील और संयुक्त अरब अमीरात…
 24 October 2026
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एमएलसी चुनाव की वोटर लिस्ट में अजीब-गरीब नामों…
 24 October 2026
नई दिल्ली: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत में सुनवाई…
 24 October 2026
नई दिल्ली: शुक्रवार को जारी भारतीय सेना के नए सिद्धां में भविष्य के संघर्षों की तैयारी के लिए एक रूपरेखा दी गई है। इसमें अधिकारियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के सामने यह स्वीकार किया है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं और अन्य जरूरी सामानों के लिए बहुत अधिक MRP वसूलते…
 23 October 2026
अमित आनंद चौधरी, नई दिल्ली: एनआरआई जोड़ों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर होने वाले विवाद अक्सर अंतरराष्ट्रीय कानूनी लड़ाई का रूप ले लेते हैं। ऐसी स्थिति में, जब…
 23 October 2026
नई दिल्ली: सूचना का अधिकार के तहत हुए हालिया खुलासे के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय ने चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर निर्वाचन आयो के आंतरिक कामकाज में दखल देने से इनकार…
Advt.