रजनीकांत की Jailer 2 के सेट पर दर्दनाक हादसा, 28 साल के क्रू मेंबर की मौके पर ही मौत
Updated on
15-05-2026 01:47 PM
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट से एक दुखद खबर सामने आई है। डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म के आर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े एक वर्कर की मौत हो गई है। यह हादसा गुरुवार को हुआ। बताया जाता है कि वर्कर की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। मृतक की पहचान 28 साल के कार्तिकेयन के रूप में हुई है।
साउथ सिनेमा से 10 दिनों के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है, जहां क्रू मेंबर की मौत हुई हो। इससे पहले हैदराबाद में प्रभास की फिल्म 'फौजी' के सेट पर जाते हुए क्रू मेंबर्स की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें एक की मौत और 5 अन्य घायल हुए थे।
'जेलर 2' के सेट पर क्रू मेंबर की मौत कहां और कैसे हुई?
'जेलर 2' के सेट पर इस हादसे के बाद हर कोई सदमे में है। फिल्म की शूटिंग तमिलनाडु के चेन्नई के पनैयूर में एक प्राइवेट फिल्म स्टूडियो में हो रही है। यहां फिल्म के प्रोडक्शन का आखिरी दौर चल रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, क्रू मेंबर कार्तिकेयन अपनी ड्यूटी के हिसाब से एक घर जैसा सेट तैयार करने में जुटा हुआ था, तभी उसे बिजली का जोरदार झटका लगा। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है, लेकिन कनाथुर पुलिस ने कहा है कि वह इस बात की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना थी या इसमें कोई गड़बड़ी की गई।
मेकर्स की ओर से नहीं आया कोई बयान
इस घटना पर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई बयान नहीं आया है। यह सब ऐसे समय में भी हुई है, जब फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी Sun Pictures ने कुछ ही हफ्ते पहले ऐलान किया था कि 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी हो गई है। बीते महीने 21 अप्रैल को सोशल मीडिया पर मेकर्स ने रैप-अप पार्टी की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें रजनीकांत और डायरेक्टर नेल्सन को कास्ट और क्रू के साथ केक काटते हुए देखा जा सकता है।
'जेलर 2' की रिलीज डेट
रजनीकांत ने पहले ही मीडियो को यह बताया था कि 'जेलर 2' अगले महीने 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म भी पोस्टपोन होगी। जिस सेट पर यह घटना हुई है, वहां की जानकारी के हिसाब से फिल्म का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
साल 2023 में आई थी ब्लॉकबस्टर 'जेलर'
सुपरस्टार रजनीकांत की 'जेलर 2' साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है। इस नई फिल्म में उनके साथ राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिरना अपने-अपने किरदारों को दोहराते हुए नजर आएंगे। पिछली फिल्म 'जेलर' में मोहनलाल, शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ ने कैमियो भी किया था। Sacnilk के मुताबिक, ₹200 करोड़ के बजट में बनी 'जेलर' ने वर्ल्डवाइड ₹604.50 करोड़ की कमाई की थी। यह अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। टॉप तमिल फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रजनीकांत की ही '2.0' है, जिसने वर्ल्डवाइड ₹691 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया था। दूसरे नंबर पर थलपति विजय की 'लियो' है, जिसने ₹605.90 करोड़ का कारोबार किया था।
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड स्काउटओपी (ScoutOP) और लव गिल के लिए काफी मुश्किल भरे रहे, क्योंकि होस्ट रोहित शेट्टी ने उनकी नजदीकियों को…
अक्षय कुमार और रवीना टंडन की 1994 की एक्शन थ्रिलर 'मोहरा' 32 साल बाद सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है। यह फिल्म 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में…
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी के साथ हुई सार्वजनिक बहस को लेकर उनसे माफी मांगने से इनकार कर दिया है। 'सत्य वाणी'…
रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी अक्सर अपनी बातें सोशल मीडिया पर खुलकर कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने…
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अपकमिंग फिल्म 'फौजी' की आलोचना की है। न्यूज एजेंसी IANS से बातचीत में चंद्र कुमार बोस ने आरोप लगाया कि…
जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग के सिलसिले में जयपुर आई हैं,…
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कथित भ्रामक कंटेंट के खिलाफ हैदराबाद साइबर क्राइम अधिकारियों से शिकायत की है। हाल ही…
रुद्रप्रयाग, बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए हैं। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई।…