संवहनीय कृषि को बढ़ावा देने हेतु कृषि सखियों का 3 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

Updated on 07-08-2026 12:33 PM

कोंडागांव। ग्रामीण क्षेत्रों में संवहनीय कृषि को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं की कृषि क्षेत्र में सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से  अविनाश भोई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के निर्देशानुसार 200 कृषि सखियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण कुल 5 बैचों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में लगभग 40 कृषि सखियां भाग लेंगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि सखियों को संवहनीय कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, समेकित कीट एवं रोग प्रबंधन, पोषण वाटिका, जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों तथा किसानों तक प्रभावी तकनीकी मार्गदर्शन पहुंचाने संबंधी व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सफल कृषि मॉडलों एवं नवाचारों से कृषि सखियों को अवगत कराया जाएगा, जिससे वे अपने-अपने ग्रामों में किसानों को वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें।

कृषि सखियां ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि विस्तार की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से आधुनिक एवं संवहनीय कृषि तकनीकों का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचेगा, जिससे उत्पादन लागत में कमी, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा महिला किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.